Shani Gochar: 6 मार्च को उदय होगा शनि, इन 3 राशियों को कर देंगे निहाल
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Shani Gochar: ज्योतिष में न्याय के देवता शनि अगले माह 6 मार्च को उदय हो रहे हैं। वर्तमान में वह कुंभ राशि में अस्त चल रहे हैं, जिसके कारण सभी राशियों को कष्ट भोगना पड़ रहा है। कुंभ राशि में शनि का उदय होना सभी राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार शनि का गोचर 3 राशियों के लिए मुख्य रूप से लाभदायक रहेगा। जानिए इन 3 राशियों के बारे में
कुंभ राशि में शनि का उदय होना वृषभ राशि के दसवें घर में होगा। ऐसे में इन्हें कॅरियर और पैसे संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। भाग्य पूरी तरह से उनका साथ देने लगेगा। खास तौर पर जो प्राइवेट जॉब करते हैं, उनके जीवन में नया बदलाव आएगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। समाज में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आसपास के लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे।
कन्या राशि के लिए शनि का उदय छठे भाव में होगा। ज्योतिष में छठे भाव को रोग और शत्रु का कारक माना गया है। ऐसे में आपके शत्रु आसानी से परास्त हो जाएंगे। लंबे समय से जो बीमारियां परेशान कर रही थीं, वे भी स्वत: ही सही होने लगेंगी। ऑफिस के कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा संभव है। स्टूडेंड्स के लिए समय अनुकूल बन रहा है। शनेश्चर की वजह से बढ़िया जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि के लिए कुंभ को तीसरा घर माना जाता है। यहां पर शनि का उदय होना आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। छोटे भाई-बहनों के साथ झगड़ा करने से बचें, उनकी मदद से कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। आपको अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए कहीं से पैसा मिल सकता है। पिता की सहायता से आपको बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: