Shani Gochar 2024: सबसे क्रूर ग्रह शनि ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन कर लिया गया है। शनि ग्रह द्वारा राहु के नक्षत्र में प्रवेश किया गया है। 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शनि ग्रह ने राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश किया है। इस नक्षत्र में वो कुल 85 दिनों के लिए विराजमान रहेंगे। 27 दिसंबर 2024 को शनि द्वारा दूसरे नक्षत्र (Shani Nakshatra Parivartan) में प्रवेश किया जाएगा।
27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट पर शनि ग्रह द्वारा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा। 85 दिनों तक शनि की खास मेहरबानी कुछ राशियों पर होने वाली है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं जिन पर शनि ग्रह की कृपा बनी रहेगी।
मेष राशि (Aries)
शनि द्वारा शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि के लोगों को लाभ होगा। 27 दिसंबर तक क्रूर ग्रह शनि शतभिषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकेगा। लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है, बस अभी थोड़ा सोच-समझकर सहयोगियों के साथ रहें।
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: 65 दिन तक 3 राशियों का ऐशो-आराम में कटेगा जीवन!
सिंह राशि (Leo)
शतभिषा नक्षत्र में शनि ग्रह के प्रवेश करने से आपके आने वाले दिन उत्तम रहेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। करियर, व्यापार और नौकरी के मामले में आपको तरक्की मिल सकती है। सिंह राशि के लोगों के घर में कोई मंगल कार्य हो सकता है। धन लाभ होने का योग है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आने वाले कुछ दिन आपके लिए उत्तम साबित होंगे। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो इससे आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक तंगी से आपको मुक्ति मिल सकेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: बुध-शनि के घातक योग से 5 राशियों पर मंडराया संकट
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
12 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines