---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: बुध-शनि के घातक योग से 5 राशियों पर मंडराया संकट, धन हानि से बढ़ेंगी परेशानियां

Grah Gochar: अक्टूबर के पहले सप्ताह में बुध और शनि एक दूसरे से षष्टम और अष्टम भाव में रहकर खतरनाक षडाष्टक योग बना रहे हैं। इस योग के नकारात्मक असर से 5 राशियों के जातक बेहद मुश्किल में आ सकते हैं, आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: अक्टूबर 2024 का महीना ग्रहों की चाल, योग, संयोग और युति के दृष्टिकोण से विशेष सिद्ध होने वाला है। जहां एक तरफ सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस महीने गुरु वक्री होने वाले हैं। साथ ही शनिदेव भी नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। ग्रहों के हलचल की इसी कड़ी में अक्टूबर के पहले सप्ताह में बुध और शनि षडाष्टक योग बना रहे हैं। इस योग को वैदिक ज्योतिष में घातक योग माना गया है। इसका नकारात्मक असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातक इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

बुध-शनि के घातक योग का राशियों पर असर

मेष राशि

बुध-शनि के षडाष्टक योग के असर से मेष राशि के जातक बेहद परेशान रह सकते हैं। नौकरी छूटने की स्थिति भी बन सकती है। संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि यात्रा के दौरान हादसे होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में रुचि कम हो सकता है, ध्यान भटक सकता है। काम में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

बुध-शनि के षडाष्टक योग के असर से आपकी आय में कमी आ सकती है। व्यापार में मंदी आ सकती है, वहीं अचानक खर्च भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में तनाव और दबाव बढ़ सकता है। कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। जॉब की तलाश में लोगों को नए काम मिलने में मुश्किल हो सकती है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: देवी दुर्गा का डोली पर आगमन शुभ है या अशुभ; उनकी विदाई की सवारी से देश-दुनिया पर होंगे ये असर!

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन पर बुध-शनि के षडाष्टक योग के असर से नेगेटिव असर हो सकता है। आपको निवेश से नुकसान हो सकता है। वहीं, आमदनी के स्रोत बंद होने की आशंका है। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से ग्राहकों को बनाए रखने में मुश्किल हो सकती है। लव लाइफ में तनाव और अलगाव की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि

बुध-शनि के षडाष्टक योग का तुला राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर हो सकता है। आपके खर्चे अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकते हैं। वहीं, इनकम में अस्थिरता रह सकती है। नौकरी में दबाव और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापार में नई योजनाएं बनाने में मुश्किल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब रहने की आशंका है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातक बुध-शनि के षडाष्टक योग मानसिक रूप से अधिक परेशान हो सकते हैं। नौकरी में परेशानियां बढ़ने से आप अत्यधिक तनाव में सकते हैं। पार्टनरशिप में समस्याएं आ सकती हैं। उद्योग-धंधों में उत्पादन में बाधाएं आने की आशंका हैं। खुदरा व्यापार में माल की बिक्री कम हो सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। लव लाइफ में अविश्वास बढ़ सकता है, झगड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 03, 2024 12:55 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola