Shani Budh Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों पर ग्रहों द्वारा अलग-अलग तरह से प्रभाव डाला जाता है। राशि गोचर या नक्षत्र परिवर्तन से ग्रहों का असर राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह से हो सकता है। साल 2025 में ग्रहों का महागोचर होने वाला है और इसका असर अलग-अलग राशियों पर होगा। वाणी के कारक बुध और न्यायाधीश शनि की युति बन रही है, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगी।
द्रिक पंचांग के अनुसार साल 2025 में 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर कर्मफलदाता शनि ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि, इससे पहले बुध ग्रह के साथ शनि ग्रह की युति बनेगी। 11 फरवरी 2025, मंगलवार को 12 बजकर 58 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे शनि और बुध की युति बनेगी।
मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए साल 2025 उत्तम रहेगा। धन में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश का विचार लाभकारी रहेगा। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। कार्यस्थल में सहयोगियों का साथ मिलेगा और बॉस भी तारीफ करेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मकर राशि

बुध-शनि की युति मकर राशि के लिए लाभकारी रहेगी। व्यापार में उन्नति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकेगी। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। छात्रों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का विचार करेंगे।
कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि-बुध की युति लाभकारी रहेंगी। सामाजिक कार्यों में आपकी खास रुचि बढ़ेगी। धन में वृद्धि के साथ कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। कामकाज संबंधित मामलों में कुछ नया एक्सप्लोर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकते हैं। कई नए रिश्ते बनेंगे। वाद-विवाद से दूर रहेंगे। शनि गोचर से भी इस राशि के लोगों पर अच्छे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।