Sunil Sharma
Read More
शनि का कुंभ राशि में गोचर (Shani Gochar) धनु राशि वालों को एक के बाद एक कई यात्राएं करवाएगा। इन यात्राओं से आपको शॉर्ट टर्म और लॉंन्ग टर्म दोनों तरह के बेनिफिट्स मिलेंगे। अपना खुद का कोई नया बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं जिसमें भारी मुनाफा होगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हनुमानजी के प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को सिंदूर और चमेली के तेल मिला चोला चढ़ाएं।
धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शनि का गोचर मकर राशि के दूसरे घर में होगा। इसके कारण बिजनेस कर रहे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आए दिन नई कठिनाईयां आएंगी। कुछ भी कहने से पहले दो बार सोचें अन्यथा किसी तरह की अनचाही समस्या गले पड़ सकती है। प्रत्येक शनिवार को गरीबों को भोजन करवाएं अथवा वृद्धाश्रम में दान-पुण्य आदि करें।
मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
17 जनवरी को शनि का गोचर होते ही कुंभ राशि के लिए साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसके चलते स्थिति पहले से बेहतर होगी। कुंभ राशि के जो जातक ई-कॉमर्स या ऑनलाइन काम से जुड़े हैं, उनके लिए आने वाला समय बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि मैरिड लाइफ पूरी तरह से डिस्टर्ब हो सकती है। बेहतर होगा कि आप कुछ भी करने से पहले उसका अंजाम जरूर सोचें। प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इस राशि के लिए Shani Gochar बारहवें घर में होगा। बारहवें भाव में शनि आने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अब तक की गई पूरी बचत समाप्त हो सकती है। जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई फैसला न लें। यदि विदेश जाना चाहते हैं तो निश्चित रूप से जा सकते हैं, हालांकि वहां सेटल होने में दिक्कत आ सकती है। लव लाइफ में ब्रेकअप हो सकता है। बीमारियां भी लगातार पीछे लगी रहेंगी। उपाय के रूप में प्रतिदिन भगवान शिव शंकर का जल से अभिषेक करें।
मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।