Shani Gochar: 2027 में मीन राशि में वापसी करेंगे शनि; ये राशियां करेंगी साढ़ेसाती-ढैय्या का सामना, जानें उपाय

Shani Gochar 2027: शनि देव इस समय मीन राशि में हैं, जिसमें वो 2027 में फिर से गोचर करेंगे. आज यहां पर आप साल 2027 में होने वाले शनि गोचर की तारीख और समय के बारे में जानेंगे. साथ ही इससे प्रभावित राशियों और उपायों के बारे में आपको पता चलेगा.

Shani Gochar

Credit- AI Gemini

Shani Gochar 2027: शनि देव को कर्म और न्याय का दाता माना जाता है, जिनका समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर होता है. इस समय शनिदेव मीन राशि में स्थित हैं, जहां पर वह 3 जून 2026 तक रहेंगे. हालांकि, 20 अक्टबूर 2026 की सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक शनि देव मेष राशि में ही रहेंगे, जिसके बाद वो फिर से मीन राशि में गोचर करेंगे. शनिदेव का साल 2027 में फिर से मीन राशि में गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि उन्हें शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, नियमित रूप से कुछ उपायों को करके प्रभावित राशियां अपने भविष्य को खास भी बना सकती हैं.

विज्ञापन

शनि के अशुभ प्रभाव से बच नहीं पाएंगी ये 3 राशियां

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो वर्ष 2027 में शनिदेव का मीन राशि में गोचर करना सिंह राशि (Leo), धनु राशि (Sagittarius) और कुंभ राशि (Aquarius) के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा. कुंभ राशि वालों को जहां शनि की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ेगा, वहीं सिंह और धनु राशि के जातक शनि की ढैय्या के अशुभ प्रभाव से बच नहीं पाएंगे.

विज्ञापन

शनि का अशुभ प्रभाव

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2027 में कुंभ राशि वालों का मानसिक तनाव कम नहीं होगा. जहां एक तरफ आपको धन हानि होगी, वहीं दूसरी तरफ करियर से जुड़े अहम फैसले लेने में दिक्कत होगी. इसके अलावा सिंह और धनु राशि वालों को अचानक बड़े खर्चों का सामना भी करना पड़ेगा. साथ ही यात्रा के दौरान कष्ट मिलने के योग हैं. मानसिक स्थिति की बात करें तो वो भी ठीक नहीं रहेगी.

विज्ञापन

शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

  • शनिदेव और हनुमान जी की नियमित रूप से पूजा करें.
  • शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े, उड़द की दाल, सरसों के तेल और लोहे आदि का दान करें.
  • शनि मंत्रों और हनुमान मंत्रों का सुबह-शाम 108 बार जाप करें.

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs 2026: वृषभ समेत 5 राशियों के लिए जून से ज्यादा जुलाई रहेगा अच्छा, पड़ेगा शुक्र के ट्रिपल गोचर का प्रभाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ