Surya Gochar 2026: सावधान! वृषभ समेत इन 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, अशुभ रहा मंगल नक्षत्र में सूर्य गोचर
Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा 'सूर्य' ने बीते दिनों मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर लिया है, जिसके स्वामी मंगल देव हैं. इस गोचर का शुभ प्रभाव जहां कुछ राशियों के जीवन पर पड़ना शुरू हो गया है, वहीं कई लोग पहले से ज्यादा तनाव में रहेंगे. चलिए जानें सूर्य गोचर के सही समय और अशुभ प्रभाव का सामना करने वाली 5 राशियों के बारे में.

8 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर ग्रहों के राजा 'सूर्य' ने मृगशिरा नक्षत्र में गोचर किया है. ग्रहों के सेनापति मंगल को मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जिसमें सूर्य ग्रह का आना काफी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है. हालांकि, 5 राशियों को इस बड़े ज्योतिषीय परिवर्तन से लाभ होने के योग नहीं हैं. चलिए जानें इन 5 राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6निजी कार्य के चक्कर में अधिक भागदौड़ होगी. ऐसे में आप थकान महसूस करेंगे और स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा. इसके अलावा अनजाने में हुई गलती की विवाहित जातकों को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)-
3 / 6व्यवसाय में धन लगाना ठीक नहीं रहेगा. आपके पैसे डूब सकते हैं. इसके अलावा सेहत भी पहले से ज्यादा खराब हो सकती है. जो बच्चे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. ये भी पढ़ें- Numerology Prediction: इन 4 मूलांक वालों को 9 जून से करियर-कारोबार में लाभ, बन सकते हैं बिगड़े काम
सिंह राशि (Leo)-
4 / 6विवाहित लोगों को प्यार में धोखा मिल सकता है. इसके अलावा धन की कमी रहेगी. अगर आप संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ वक्त रुक जाएं. आंखों से जुड़ी समस्या भी इस दौरान आपके तनाव का कारण बन सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6परिवार के लोगों से मन-मुटाव खत्म होने की जगह काफी बढ़ सकता है. इसके अलावा सिर में दर्द की समस्या रहेगी. आर्थिक उन्नति भी इस दौरान होने वाली नहीं है, बल्कि लोन लेने की नौबत आ सकती है. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs 2026: वृषभ समेत 5 राशियों के लिए जून से ज्यादा जुलाई रहेगा अच्छा, पड़ेगा शुक्र के ट्रिपल गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6गृहस्थ जीवन में चल रही परेशानियों के कारण तनाव में रहेंगे. साथ ही बच्चों को कान संबंधी समस्या हो सकती है, जबकि बड़े-बुजुर्गों को कष्ट मिलना संभव है. इसके अलावा खर्चा भी अधिक होगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)