Shani Gochar 2025: नवग्रहों में से एक शनि का ज्योतिष में खास महत्व है। शनि को मृत्यु, शोक, बीमारी और दरिद्रता आदि का दाता माना जाता है। शनि देव एक तय में गोचर करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। हाालांकि हर बार शनि गोचर का अशुभ प्रभाव लोगों के ऊपर नहीं पड़ता है। कई बार शनि गोचर शुभ फल भी प्रदान करता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार बीते दिनों 2 मार्च 2025 को शाम 7 बजकर 20 मिनट पर शनि देव ने पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर लिया है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 25 वां स्थान प्राप्त है जिसका स्वामी गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति को माना जाता है। आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी जिंदगी पर शनि के इस गोचर का अशुभ की जगह शुभ प्रभाव पड़ेगा।
इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा शनि गोचर!
वृषभ राशि
बीते दिनों शनि का गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मनचाहे कॉलेज व स्कूल में दाखिला मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। यदि आप बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे तो वो आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Car Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में खड़ी न करें ‘कार-बाइक’, दुर्घटना-धन खर्च बढ़ना तय!
कर्क राशि
शनि गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों की सेहत पर पड़ेगा। पुरानी बीमारी से जल्द छुटकारा मिलेगा और दर्द में भी आराम आएगा। छात्रों के विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। एग्जाम में अच्छे नंबर आएंगे। युवाओं का पिता संग विवाद चल रहा है तो अनबन दूर होने की संभावना है। जिन लोगों की खुद की दुकान है या बिजनेस है उन्हें आर्थिक लाभ होगा। अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे और पुराना निवेश भी लाभदायक सिद्ध होगा।
वृश्चिक राशि
वृषभ और कर्क के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर भी शनि गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। छात्रों के प्रयास सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। युवाओं का धर्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी सेहत पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को जल्द करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। कारोबारियों की कुंडली में धन लाभ के योग हैं। उम्मीद है कि मार्च माह के खत्म होने से पहले दुकानदार अपने पिता के नाम पर मकान खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines