Car Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में खड़ी न करें 'कार-बाइक', दुर्घटना-धन खर्च बढ़ना तय!

Car Vastu Tips: आज के समय में अधिकतर लोगों के पास कार या बाइक है। हालांकि कई बार व्यक्ति का वाहन ही उनके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। शास्त्रों में बताया गया है कि गलत दिशा में वाहन को पार्क करने से घर में कंगाली आती है। चलिए जानते हैं वाहन से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

Car Vastu Tips

कार-बाइक से जुड़े वास्तु नियम

Car Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व है। हर एक दिशा में रखी चीज का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। जहां कुछ चीजों से व्यक्ति को नुकसान होता है तो कुछ के कारण लाभ भी होता है। शास्त्रों में घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज की सही दिशा के बारे में बताया गया है। यहां तक कि कार, बाइक, ट्रक, साइकिल, मोटर वाहन और गैरेज आदि की सही दिशा और स्थान के बारे में भी बताया गया है। चलिए जानते हैं वाहन की दिशाओं से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

विज्ञापन

किस दिशा में पार्क नहीं करना चाहिए वाहन?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर की साउथ दिशा में भूलकर भी कार व बाइक को पार्क नहीं करना चाहिए। इससे आपको धन हानि हो सकती है। इसके अलावा कभी भी आपका एक्सीडेंट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कार व बाइक को खड़ा करना चाहिए। यदि इस दिशा में आप वाहन को खड़ा करेंगे तो आपके घर का वास्तु सही रहेगा और दुर्घटना होने की संभावना बहुत ज्यादा कम हो जाएगी। कार को इस प्रकार खड़ा करना चाहिए कि निकालते और पार्क करते समय वो सीधी चले और रिवर्स गियर की जरूरत न पड़े।

किस दिशा में नहीं होना चाहिए गैरेज?

घर में कभी भी गैरेज साउथ दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। यदि आपके घर में साउथ दिशा में गैरेज होगा तो आपके खर्चों में वृद्धि होगी और कभी भी आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन

गैरेज के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?

घर में गैरेज प्रवेश द्वार से पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना शुभ माना जाता है। पूर्व या उत्तर दिशा के अलावा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में भी गैरेज बनाया जा सकता है। गैरेज के मुख्य द्वार की ऊंचाई कंपाउंड वॉल से कम होनी चाहिए। अगर ऊंचाई ज्यादा होगी तो घर में अशांति, दुख और दरिद्रता बढ़ेगी। इसके अलावा घर का कोई न कोई सदस्य हर समय बीमार ही रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ