Shani Gochar 2023: ज्योतिष में शनि को न्याय करने वाला ग्रह कहा जाता है। वर्तमान में वह मकर राशि में है। यहां पर वह 13 जनवरी को शुक्र के साथ युति बनाएंगे। इसके बाद 17 जनवरी को वह राशि परिवर्तन कर कुंभ में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर कई राशियों को साढे़ साती और ढैय्या से मुक्त कर देगा। जबकि कई राशियों के लिए शनि की दशा आरंभ होगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ में प्रवेश करेंगे। वह यहां पर 2025 तक रहेंगे। इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह प्रभाव कम या अधिक होगा। खास तौर पर दो राशियों के लिए सबसे खतरनाक समय आरंभ होने वाला है। जानिए इन राशियों के बारे में विस्तार से
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य
इन राशियों को मिलेगी शनि की ढैय्या और साढे़साती से मुक्ति (Shani Gochar 2023)
जनवरी 2023 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि वालों पर से भी शनि की ढैय्या हट जाएगी। ऐसे में इन तीन राशियों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल हो जाएगा। उनके जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। वे जीवन में जो भी चाहेंगे, सब आसानी से पा लेंगे।
इन राशियों के लिए शुरु होगा कठिन समय
शनि के गोचर के साथ ही मीन राशि वालों के लिए शनि की साढ़े साती का पहला चरण आरंभ हो जाएगा। ऐसे में उन्हें आने वाले समय में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इनके साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि पर भी शनि की ढैय्या आरंभ होगी। इसके फलस्वरूप इन दोनों राशियों के जीवन में कई समस्याएं आएंगी। शनि की ग्रहदशा के प्रभाव से उनके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगेंगे। वर्तमान में कुंभ और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो लगातार चलती रहेगी। हालांकि शनि के गोचर के फलस्वरूप कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण लगेगा। यह अत्यधिक कष्टदायी होगा।
यह भी पढ़ेंः 21 अप्रैल 2023 तक इन 5 राशियों पर गुरु रहेगा मेहरबान, हर मुंहमांगी मुराद करेगा पूरी
शनि की दशा में करें ये उपाय (Shani Gochar 2023 and Upay)
शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। हालांकि यह न्याय का भी देवता माना गया है। जो लोग अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें इस महादशा में बहुत लाभ होगा। परन्तु दुष्ट कर्म करने वाले लोगों को शनि की दशा राजा से रंक बना देती है। अतः उन्हें ज्योतिष में बताए गए निम्न उपाय करने चाहिए।
- प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें तथा हनुमानजी की पूजा करें।
- प्रत्येक शनिवार को किसी शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही हनुमानजी को लाल पुष्पों की माला पहनाएं।
- यदि संभव हो तो प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को किसी गरीब भिखारी को भोजन कराएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
3 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines