Shani-Shukra Yuti 2024 Rajyoga: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करते रहते हैं। ग्रहों के गोचर करने से शुभ योग और राजयोग बनते हैं। माना जाता है कि जब ग्रह गोचर करते हैं तो पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस माह यानी मार्च में 2 राजयोग एक साथ बनेंगे।
यह राजयोग 500 साल बाद शुक्र और शनि देव बनाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव शश राजयोग बनाएंगे, वहीं शुक्र देव मालव्य राजयोग बनाएंगे। दोनों ग्रहों के राजयोग बनाने से कुछ राशियों का भाग्य बदलने वाला है। उन राशियों को अचानक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में आकस्मिक सफलता मिल सकती है। तो आइए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- शनि और राहु-केतु के बुरे प्रकोप से हैं परेशान, तो आज ही धारण करें ये खास रत्न
तुला राशि
शनि देव और शुक्र देव द्वारा बनाए गए दोनों राजयोग से तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, तुला राशि में शनि देव पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं, वही शुक्र ग्रह छठे भाव में विराजमान रहेंगे। इन दोनों ग्रहों से तुला राशि वाले जातकों को संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बता दें कि तुला राशि के लग्न स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में राशि के जातकों के मन में एक्रागता बढ़ेगी। साथ ही बुद्धि में वृद्धि होगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
यह भी पढ़ें- फरवरी में मंगल करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ
कुंभ राशि
शश राजयोग और मालव्य राजयोग से कुंभ राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल सिद्ध होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि के लग्न भाव में शनि देव शश राजयोग बना रहे हैं, वहीं शुक्र ग्रह कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में धन भाव में भ्रमण करेंगे। इन दोनों राजयोग से जातक के व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही करियर में सफल होने के कई सारे मौके मिलेंगे। माना जाता है कि इन राजयोग से जातक के आय में वृद्धि होगी। नए कारोबार करने के बारे में योजना बना सकते हैं। अचानक धन का लाभ होगा।
यह भी पढ़ें- 30 साल बाद बनेंगे चैत्र नवरात्रि पर 3 राजयोग, इन 3 राशियों पर मां दुर्गा रहेंगी मेहरबान
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग और शश राजयोग बेहद ही शुभ रहने वाला है। जातक को करियर और कारोबार के मामले में बेहद शुभ साबित होगा। मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव नवम भाव में संचरण करेंगे, वहीं शुक्र देव जातक की कुंडली में 12वें भाव में संचरण करेंगे। इस समय जातक को किस्मत का साथ मिलेगा। साथ बुद्धि और याददाश्त शक्ति में इजाफा होगा। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। साथ ही नई ऊच्चाईयों को भी छुएंगे।
यह भी पढ़ें- होली पर बनेगा 10 साल बाद महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों को होगा आकस्मिक धन का लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
7 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines