---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

2024 में होगा शनि व शुक्र का गोचर, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Rajyog in 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में शनि और शुक्र दोनों राजयोग बना रहे हैं। जिससे 3 राशियों को लाभ मिलेगा।

Rajyog in 2024:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नया साल सभी राशि वालों के लिए कुछ न कुछ सुनहरे दिन जरूर लेकर आ रहा है। साल 2024 में 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है क्योंकि नया साल में शनि और शुक्र तीनों राशि वालों को गजब का लाभ प्रदान करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में शनि और शुक्र गोचर करने वाले हैं, जिससे मालव्य राजयोग, शश राजयोग और रुचक राजयोग बन रहे हैं। ये तीनों राजयोग बेहद ही शुभ माने जाते हैं।

---विज्ञापन---

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र उच्च राशि में संचरण करेंगे जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। शुक्र ग्रह को धन-विलासिता और ऐश्वर्य का ग्रह माना गया है। वहीं शनि ग्रह अपनी राशि कुंभ में रहकर शश राजयोग बनाएंगे। दोनों ग्रहों द्वारा बने राजयोग से 3 राशियों की किस्मत बदल सकती है तो आइए उन तीन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- नए साल में रहना चाहते हैं टेंशन से मुक्त, तो जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में वृषभ राशि वालों को बहुत अधिक लाभ होगा। जातक को मनचाही नौकरी मिल सकती है। साथ ही जातक जो पद को पाने का सपना है, वो साल 2024 में जरूर मिलेगा। जातक की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सारी योजनाएं पूरी होंगी। पिता के संपत्ति से धन का लाभ होगा। साथ ही वाहन और प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा। जो जातक कुंवारे हैं उनका विवाह हो सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 बहुत ही सुखद रहेगा। नया साल शुरू होते ही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही करियर के लिए सुखद समय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।

यह भी पढ़ें-  नए साल पर करें भगवान शिव के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, पूरे साल रहेंगे खुशहाल

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में कुंभ राशि वालों को शुभ फल मिलेगा क्योंकि इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। साल 2024 में शनि देव कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही शुक्र और शनि दोनों मित्र ग्रह भी  है। ऐसे में शनि और शुक्र कुंभ राशि के जातकों को बंपर लाभ प्रदान करेंगे। साथ ही कारोबार में खूब तरक्की होगी। मनचाहा नौकरी मिल सकती है साथ ही पद व आय में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

यह भी पढ़ें- साल 2024 में कब है बसंत पंचमी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 29, 2023 03:14 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola