---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Amavasya 2025: 29 मार्च को ब्रह्म-इन्द्र योग के दुर्लभ संयोग से 3 राशियों को होगा फायदा, अपने घर का सपना होगा सच!

साल 2025 में 29 मार्च को शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन ब्रह्म और इन्द्र योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं शनि अमावस्या पर बने शुभ संयोग से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

सनातन धर्म के लोगों के लिए शनि अमावस्या का खास महत्व है, जो शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब ढाई साल तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में 29 मार्च 2025 को शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा।

ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि अमावस्या का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन ब्रह्म और इन्द्र योग का संयोग बन रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं शनि अमावस्या पर बने ब्रह्म और इन्द्र योग के दुर्लभ संयोग से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होने की संभावना अधिक है।

---विज्ञापन---

इन 3 राशियों के जातकों को होगा लाभ!

मेष राशि

शनि अमावस्या का पर्व मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है, तो उसमें अब सफलता मिलने की संभावना है। कपल के बीच प्यार बढ़ेगा और घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता मार्च माह खत्म होने से पहले आ सकता है।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्मफल दाता शनि की कृपा से कर्क राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए जल्द शादी का रिश्ता आ सकता है। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति आने वाले दिनों में बढ़िया रहेगी। पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जल्द शुभ समाचार मिलेगा। दुकानदार अपने पिता के नाम पर मकान खरीद सकते हैं।

धनु राशि

29 मार्च 2025 को ब्रह्म और इन्द्र के दुर्लभ संयोग से धनु राशि के जातकों को फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की इनकम बढ़ेगी, जिसके बाद वो खुद का घर खरीद सकते हैं। कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा और विदेश तक कारोबार का विस्तार हो सकता है। जिन लोगों की आयु 40 से अधिक है, उनका स्वास्थ्य बदलते मौसम में बढ़िया रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: किस ग्रह के कारण अप्रैल में तुला राशि के लोग रहेंगे परेशान? जानें मासिक राशिफल और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 28, 2025 10:25 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola