हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Selfie Jyotish: बार-बार सेल्फी लेना कमजोर सूर्य का संकेत तो नहीं, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Selfie Jyotish: मनोविज्ञान में बार-बार सेल्फी लेना सिर्फ शौक नहीं बल्कि एक लत माना जाता है, जिसे ‘सेल्फाइटिस’ कहते हैं. वहीं ज्योतिष में इसका संबंध मुख्य तौर पर दो कमजोर ग्रहों के साथ सूर्य से जोड़ा गया है, जो मान-सम्मान की चाह को बढ़ावा देते हैं.

विज्ञापन

Selfie Jyotish: क्या आप जानते हैं ‘सेल्फाइटिस’ (Selfitis)’ क्या है? मनोविज्ञान में इसे सेल्फी लेने की लत कहते हैं, जो विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर लाइक और तारीफें पाने की चाहत से जुड़ी है. वहीं आधुनिक ज्योतिष शास्त्र में इसका कारण वाकई ज्योतिषीय बताया गया है. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते है, इसका कारण क्या है?

सेल्फी और आत्म-सम्मान

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बार-बार सेल्फी लेने की आदत एक तरह से यह लगती है कि व्यक्ति को किसी-न-किसी रूप से आत्मविश्वास या बाहरी लोगों से स्वीकृति पाने की मजबूरी है. प्रायः यह आत्म-सम्मान की कमी को दर्शाता है, जो सूर्य से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ब्रेकअप के बाद फास्ट Move On करती हैं ये 4 राशियां, ज्यादा देर नहीं झेलती दर्द

विज्ञापन

सूर्य से संबंध

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सूर्य ग्रह आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान के कारक हैं. जब व्यक्ति का सूर्य कमजोर होता है, उसके अंदर असली आत्मविश्वास घट जाता है. एक खाली हो जाता है, जिसे भरने के लिए व्यक्ति सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान और तारीफ पाने और कोशिश करता है, जिसके लिए वह बार-बार सेल्फी खींचता है. लेकिन इसके दो ग्रह सूर्य से अधिक जिम्मेदार हैं.

राहु का असर

बार-बार सेल्फी लेने की आदत का सूर्य से अप्रत्यक्ष संबंध है. इसके लिए सबसे अधिक जिम्मेदार ग्रह राहु और चंद्रमा हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, राहु भ्रम दिखावा, सोशल मीडिया और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के कारक ग्रह हैं. राहु के बढ़ते प्रभाव से व्यक्ति अपने वर्चुअल दुनिया बना लेता है और खुद को दूसरों से बहुत मान लेता है. सेल्फी इस सोच को सच करने का एक बढ़िया माध्यम बन जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Personality Traits: आपकी राशि की ‘डार्क साइड’ क्या है? जानें हर Zodiac Sign का छिपा सबसे खतरनाक सच

चंद्रमा का प्रभाव

जिस व्यक्ति चंद्रमा कमजोर होता है, वे भी अपनी पहचान और खुशी के लिए सोशल मीडिया के लाइक्स, कमेंट्स और शेयर के खेल पर निर्भर हो जाते हैं. आपकों बता दें कि चंद्रमा मन, मस्तिष्क, भावना और विचार के कारक हैं. कमजोर चंद्रमा के कारण व्यक्ति में असुरक्षा की भावना बढ़ जाती है. ऐसे में उसके लगता है सेल्फी जैसे इससे निपटने का एक उपाय है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Hindu Mythology Facts: रात में नहीं लिया जाता है इन देवताओं के नाम, जानें रहस्यमयी मान्यताएं और मिथक

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola