---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

हनुमान जयंती से पहले पलटेगी 7 राशियों की किस्मत, समय पर पूरे होंगे काम; बरसेगा धन

अप्रैल 2025 माह का दूसरा सप्ताह हनुमान जयंती अन्य पर्व-त्योहारों के साथ जुड़े ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से विशेष रूप से 7 राशियों के लिए बेहद शुभ है। इन राशियों के को हर फील्ड में सफलता और धन मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

6 अप्रैल को चैत्र नवरात्र और रामनवमी समाप्त हो चुका है। वहीं 7 अप्रैल से नया सप्ताह भी शुरू हो गया है। यह सप्ताह 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रहने वाला है। इसमें 8 अप्रैल को कामदा एकादशी, 9 अप्रैल को वामन द्वादशी, 10 अप्रैल को महावीर स्वामी जयंती और प्रदोष व्रत और 12 अप्रैल को हनुमान जयंती है। इन पर्व त्योहारों के साथ इस दौरान 10 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र, 11 अप्रैल को बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और और 12 अप्रैल को मंगल पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह के पर्व-त्याहारों के साथ इन ग्रहों के नक्षत्र गोचर के संयोग के देखते हुए ज्योतिषियों और पंडितों की मानें, तो अप्रैल का दूसरा सप्ताह 7 राशियों को लाभान्वित करेगा और सप्ताह खत्म होने से पहले हनुमान जयंती तक इन राशियों के जातकों की किस्मत पलट सकती है।

---विज्ञापन---

इन 7 राशियों पर होगा पॉजिटिव असर

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस समय विशेष रूप से 7 राशियों की किस्मत पलटने वाली है। यह ग्रहों और नक्षत्रों के विशिष्ट संयोग का समय है, जब समय पर आपके सारे काम पूरे होंगे और धन की वर्षा भी हो सकती है। हनुमान जयंती तक इन राशियों के जातकों के जीवन में किस्मत पलटने से एक नया मोड़ आ सकता है। आइए, जानते हैं, कौन-सी 7 राशियां हैं, जिनके लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा?

ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए हीरा और सोना से भी अधिक फायदेमंद है तांबे का छल्ला, लग जाता है धन-दौलत का अंबार

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत सकारात्मक रहेगा। आपके काम में रुकावटें खत्म होंगी और जो प्रयास आपने लंबे समय से किए थे, वह अब सफलता की ओर बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया बदलाव आ सकता है। आपके काम की सराहना भी होगी। साथ ही, यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा रहेगा। विशेष रूप से व्यापारियों के लिए लाभ के अच्छे संकेत हैं। इस सप्ताह में यात्रा का भी योग बन सकता है, जो आपके लिए शुभ साबित होगी।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको अच्छे बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की प्राप्ति के योग हैं, जो आपके मनोबल को ऊंचा करेगा। इसके अलावा, इस सप्ताह आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। छोटी यात्रा भी हो सकती है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। जहां खर्चों में कमी आएगी, वहीं आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। इसके साथ ही, करियर में भी सफलता मिलेगी और आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे। संतान पक्ष के लिए भी यह समय शुभ रहेगा, क्योंकि आपके बच्चों की उन्नति होने के संकेत हैं। परिवार के सदस्य भी आपके फैसलों का समर्थन करेंगे और आपकी परेशानियां कम होंगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जो आपकी स्थिति को और बेहतर बनाएगा। इसके साथ ही, आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा। कार्यभार कम होने से आप अधिक आराम महसूस करेंगे और तनाव से मुक्त रहेंगे। इस सप्ताह में आपके प्रयास सफल होंगे और यह समय आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ रहेगा। इस समय आपके पास पैसे का लाभ आने के संकेत हैं और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। यदि आप लंबे समय से किसी परेशानी का सामना कर रहे थे, तो अब वह हल होने वाली है। विवाह के इच्छुक मकर जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा, क्योंकि विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके साथ ही, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में तालमेल होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और व्यापार के लिहाज से बहुत लाभकारी रहेगा। आपके किसी पुराने मामले का समाधान हो सकता है और परिवार में खुशी का माहौल होगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही, किसी अच्छे समाचार का मिलना आपके मन को प्रसन्न करेगा और भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत देगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। हालांकि, करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ समय बाद हालात बेहतर होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है और इससे आपकी स्थिति में सुधार आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। इस सप्ताह के अंत तक आपको विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Badrinath Yatra 2025: 4 मई से खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, व्यवस्थाओं का अग्रिम जायजा लेने पहुंचा 30 सदस्यीय दल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 07, 2025 08:49 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola