Badrinath Yatra 2025: 4 मई से खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, व्यवस्थाओं का अग्रिम जायजा लेने पहुंचा 30 सदस्यीय दल

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट अगले महीने की 4 तारीख को खुलेंगे। यात्रा से पूर्व तैयारियों की जांच के लिए आज सोमवार को 30 सदस्यीय अग्रिम दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा। 10 अप्रैल के बाद यह दल श्री केदारनाथ के लिए भी प्रस्थान करेगा।

Badrinath-Yatra-2025

अमित रतूड़ी।

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा से पूर्व तैयारियों की जांच करने लिए आज सोमवार को मंदिर समिति अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में तीस सदस्यीय दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा। इस दल में 15 मंदिर कर्मचारी, अधिकारी, स्वयंसेवक और 15 मजदूर शामिल हैं। इस 30 सदस्यीय दल ने यात्रा पूर्व तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले 27 मार्च को बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।

अभी भी पहाड़ों पर है बर्फ

अग्रिम दल आज पूर्वाह्न को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान हुआ तथा अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गया। श्री केदारनाथ धाम हेतु जल्द ही 10 अप्रैल के बाद बीकेटीसी का अग्रिम दल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगा।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, विभिन्न पूजा काउंटरों, दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय, मंदिर परिसर के आसपास, सौंदर्यीकरण कार्य, विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, साफ सफाई सहित मरम्मत कार्य करेगा। श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है, लेकिन अभी भी कहीं-कहीं और नजदीकी पहाड़ पर बर्फ देखी जा सकती है।

4 मई से खुलेंगे कपाट

बता दें कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा पूर्व चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी चल रही है। वहीं, बीकेटीसी के स्तर से भी लगातार यात्रा तैयारियां की जा रही है। बदरीनाथ के बाद अब 10 अप्रैल के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री केदारनाथ के लिए भी प्रस्थान करेगा।

मंदिर समिति के अग्रिम दल‌ में अवर अभियंता गिरीश रावत सहित, वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, सुपरवाइजर भागवत मेहता, इलैक्ट्रिशियन संजय भंडारी, अमित पंवार, विकास सनवाल‌, चालक कन्हैया लाल, प्लंबर महिपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, मकर सिंह सहित मंदिर समिति के स्वयंसेवक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ