---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sawan 2024: सावन में 4 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! आखिरी सोमवार बनेगा 2 योग का महासंयोग

Sawan 2024: सावन के हर एक दिन कोई न कोई शुभ योग का संयोग बन रहा है, जिससे 12 में से कुछ राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के आखिरी सोमवार किन-किन योग का संयोग बन रहा है और उससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होागा।  

---खबर नीचे जारी है---

Sawan 2024: भगवान शिव के भक्तों के प्रिय मास सावन का आरंभ हो गया है। सावन के हर एक दिन को अति शुभ माना जाता है। इस दौरान साधक व्रत रखने के साथ-साथ भोलेनाथ जी की आराधना करते हैं। साल 2024 में 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक श्रावण माह के व्रत रखे जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, कई साल बाद सावन मास में विभिन्न योग का महासंयोग बन रहा है। सावन के पहले दिन जहां सोमवार और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं सावन के दौरान नवपंचम योग, शुक्रादित्‍य योग, कुबेर योग, गजकेसरी योग और बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा सावन के आखिरी दिन भी सोमवार और शोभन योग का महासंयोग बन रहा है, जिससे श्रावण मास का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं सावन के आखिरी सोमवार के दिन दो शुभ योग से किन चार राशियों के लोगों को लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फ्रंट पर पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए इस समय शेयर में निवेश करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों का अंत होगा और प्रेम बढ़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- अगले 24 दिन 5 राशियों के लिए रहेंगे दुखदायी! शनि और सूर्य की अशुभ दृष्टि से होगा नुकसान

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

प्राइवेट जॉब करने वालों को बॉस से प्रमोशन का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। व्यवसाय में अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि

कोई पुरानी बीमारी से माता को मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों के मुनाफे में अप्रत्याशित रूप से बढ़तोरी हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। शेयर बाजार में निवेश से धन लाभ होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस में कलीग से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। विदेश से व्यापार करने वाले कारोबारियों की कुंडली में धन लाभ के योग हैं। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में आकस्मिक सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सावन पर बने अद्भुत संयोग में 5 राशियां होंगी मालामाल!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 25, 2024 09:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola