---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

अगले 24 दिन 5 राशियों के लिए रहेंगे दुखदायी! शनि और सूर्य की अशुभ दृष्टि से होगा नुकसान

Surya Gochar: साल 2024 में 16 अगस्त को सूर्य गोचर से समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है, जो 7 राशियों के लिए लाभकारी और 5 राशियों के लिए दुखदायी रहेगा। चलिए जानते हैं वो कौन-सी पांच राशियां हैं, जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह के राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की अशुभ दृष्टि के कारण हर एक व्यक्ति के जीवन में परेशानियों का आगमन होने लगता है। साल 2024 में अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से बेहद शुभ है, क्योंकि इस दौरान एक या दो नहीं बल्कि 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है।

16 अगस्त को सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिससे सूर्य और शनि एक दूसरे के आमने सामने आ जाएंगे। इससे कुछ राशियों के जीवन पर शनि और सूर्य की अशुभ दृष्टि पड़ेगी, जिससे समसप्तक योग का निर्माण होगा। समसप्तक योग के कारण 12 में से 5 राशियों के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं वो कौन-सी पांच राशियां हैं, जिनके लिए समसप्तक योग दुखदायी रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोग मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबारी अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। अविवाहित लोग अपनी बहन की शादीशुदा जिंदगी में ज्यादा दखल न दें, वरना आपकी वजह से उनकी लड़ाई होने की संभावना ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- 2026 तक इन 5 राशियों की रहेगी मौज, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होंगे मालामाल!

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

मनोरंजन के क्षेत्र में काम कर रहे लोग जल्दबाजी में इस समय कोई निर्णय न लें, वरना बदनामी हो सकती है। आने वाला समय कारोबारियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए छोटे-से-छोटा फैसला सोच-समझकर लें। बिजनेसमैन को भी काम के चलते थोड़ा तनाव रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

बिजनेसमैन को स्ट्रेस रहेगा, क्योंकि नए प्रोजेक्ट आप समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोग मन लगाकर कार्यस्थल पर काम करें, अन्यथा बॉस और सहकर्मियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल लोगों का खर्चा बढ़ेगा, जिसके कारण घर का बजट बिगड़ सकता है।

धनु राशि

कारोबारियों की अहम डील कैंसिल हो सकती है, जिसके कारण तनाव रहेगा। धनु राशि के लोगों की विदेश ट्रिप भी निरस्त हो सकती है। इसके अलावा आपको पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों की अनजान व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

शादीशुदा लोग कुछ दिन पार्टनर से दूर रहने का प्रयास करें, तो अच्छा होगा। अन्यथा घर में क्लेश हो सकता है। ऑफिस में कर्क राशि के जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वो आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें- सावन पर बने अद्भुत संयोग में 5 राशियां होंगी मालामाल!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 23, 2024 05:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola