Sawan 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन यानी श्रावण माह का पवित्र महीना चल रहा है। इस पावन माह के दौरान जो व्यक्ति सच्चे दिल से भगवान शिव की आराधना करता है, उसके ऊपर देवों के देव महादेव की कृपा बनी रहती है। सावन में शिव जी को कच्चा दूध, बेल पत्र, गन्ने का रस, शहद, गंगाजल, धतूरा और भांग अर्पित करना भी शुभ होता है। इसके अलावा सावन में कई साल बाद शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है, जिससे इन दिनों का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है।
आज हम आपको उन शुभ योग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका निर्माण सावन के पवित्र मास में आज से करीब 70 साल पहले हुआ था। इसी के साथ आपको ये भी जानने को मिलेगा कि इन अद्भुत संयोग से किन-किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
70 साल बाद 3 शुभ योग का बना संयोग
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के पावन माह का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन होगा। इस बार श्रावण का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दिन 70 साल बाद अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। इस बार सोमवार के दिन से श्रावण मास की शुरुआत हुई है और समापन भी सोमवार पर ही होगा। आज से कम से कम 70 साल पहले श्रावण मास का आरंभ सावन सोमवार, सर्वार्थ सिद्धि और श्रवण नक्षत्र के साथ हुआ था। इसी वजह से सावन मास का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है।
इसके अलावा इस बार सावन के दौरान आर्द्रा नक्षत्र, रवि योग, शुक्रादित्य योग, गजकेसरी योग, हर्ष योग, सौभाग्य योग, शोभन योग, बुधादित्य योग, कुबेर योग, शश योग, वज्र योग और नवपंचम योग का भी निर्माण हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन में दिन के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, नवग्रह होंगे मजबूत, मिलेगा प्रमोशन-पैसा!
3 राशियों की चमकी किस्मत!
कन्या राशि
ग्रहों की अनुकूलता के कारण आने वाले दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहेंगे। घरवालों के बीच प्रेम विकसित होगा। बिजनेसमैन यदि हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है। इसके अलावा छात्रों के आत्मबल में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही ऑफिस में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ हो सकती है। रचनात्मक रूप से कार्य करने से छात्रों को लाभ मिलेगा। परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। शत्रु पक्ष और विरोधियों से कारोबारियों को छुटकारा मिल सकता है। रोजगार के मामले में बेरोजगार लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि
कला के क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। जो लोग धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में धनु राशि के लोगों की जीत हो सकती है। दर-दर भटकने के बाद आखिरकार बेरोजगार लोगों के रोजगार की तलाश पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे है।
ये भी पढ़ें- राजा को भी रंक बना देती हैं Wi-Fi से लेकर घर में गलत तरह से रखीं तारें! जानें वास्तु दोष के कारक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines