Sawan 2024: सावन में 4 महासंयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, आज मंगला गौरी व्रत पर होंगे मालामाल!

Sawan 2024: आज यानी 30 जुलाई को मंगला गौरी व्रत पर 4 शुभ योग का महासंयोग बन रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं वो कौन-सी चार राशियां हैं, जिनके लिए सावन का पूरा मास बेहद शुभ रहेगा।

Sawan 2024

सावन 2024

Sawan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 जुलाई से सावन मास का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। देशभर में आज सावन के दूसरे दिन मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि जो साधक पूरे सावन व्रत रखता है, उसे भगवान शिव और देवी पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा उसके घर में सदा खुशियों का वास होता है।

विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत पर बना महासंयोग

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, आज यानी मंगला गौरी व्रत के दिन आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, द्विपुष्कर योग और धनिष्ठा नक्षत्र का महासंयोग भी बन रहा है, जिसके कारण इस दिन का महत्व अपने आप में और बढ़ जाता है। महासंयोग के कारण कुछ राशियों की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे शिव जी के साथ-साथ उन्हें पवन पुत्र बजरंगबली का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

विज्ञापन

इन 4 राशियों को होगा लाभ!

कर्क राशि

सिंगल लोगों की शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। शादीशुदा लोगों को सोलमेट के साथ समय व्यतीत करके अच्छा लगेगा। साथ ही मानसिक तनाव भी कम होगा। लंबे समय से कर्क राशि के लोगों का कोर्ट में कोई मामला अटका हुआ है, तो उसमें आपको जीत हासिल हो सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

नौकरीपेशा लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, तो चिंता न करें। कुछ ही दिनों में आप स्वस्थ हो जाएंगे। कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आएगा। इसलिए मिथुन राशि के जातक परेशान न हों।

सिंह राशि

बिजनेसमैन अपनी डाइट पर ध्यान दें। धीरे-धीरे पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। यदि आपकी दुकान है, तो आपको इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा। व्यापारियों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

जो लोग लंबे समय से कपड़ों का काम कर रहे हैं, उनके व्यापार में तेजी आएगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आने वाले समय में धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेसमैन को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ