Sawan 2024: शिव भक्तों के लिए सावन का महीना अति शुभ होता है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भोलेनाथ भगवान की उपासना की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो रहा है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन माह बेहद खास है, क्योंकि इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। इसी के साथ इस दौरान दो एकादशी का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस दौरान कुछ राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है। भाग्य का साथ मिलने के कारण जीवन में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
सावन में किन 2 एकादशी का बना संयोग?
सावन माह में सबसे पहले 31 जुलाई को कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। मान्यता है कि इन दोनों एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को पुण्य मिलता है, जिससे घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, यश और खुशहाली का वास होता है।
ये भी पढ़ें- काम वासना को कैसे कंट्रोल करें पति-पत्नी? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या दिया जवाब
सावन में किन 6 राशियों को होगा महालाभ?
तुला राशि:
संतान को परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल हो सकता है। स्कूल की तरफ से पुरस्कार भी मिल सकता है। कानूनी मामलों में नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी संग रिश्ते मजबूत होंगे।
सिंह राशि:
जिन लोगों का सपना है कि उनकी खुद की कार हो, उनकी ये इच्छा जल्द ही पूर्ण हो सकती है। न्यूली मैरिड लोगों को जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। इसके अलावा शाम में पार्टनर संग शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
मिथुन राशि:
शादीशुदा कपल शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। बिजनेसमैन जिस डील पर लंबे समय से काम कर रहे थे, वो जल्द ही पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय अगले माह तक डबल हो जाएगी, जिससे उधर के पैसे आप आसानी से लौटा पाएंगे। इसके अलावा शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृषभ राशि:
रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं, जहां शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दुकानदारों की इनकम में इजाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को स्कूल की परीक्षा में अच्छे नंबर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है।
मीन राशि:
मकान व वाहन खरीदने के कुंडली में प्रबल योग बन रहे हैं। बड़े भाई का जल्द ही रिश्ता तय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। कंपनी की तरफ से विदेश घूमने भी जा सकते हैं।
मिथुन राशि:
नौकरीपेशा लोगों को मनचाही कंपनी में अच्छे पैकेज पर काम करने का मौका मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में शांति, सुख और खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- 1 जुलाई, सुबह 8:39 बजे से 5 राशियों का होगा भाग्य उदय; करियर और कारोबार में होगा लाभ!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines