1 जुलाई, सुबह 8:39 बजे से 5 राशियों का होगा भाग्य उदय; करियर और कारोबार में होगा लाभ!

Budh Nakshatra Parivartan 2024: एक निश्चित अंतराल के बाद नवग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। चलिए जानते हैं कि जुलाई माह के पहले दिन किस ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है और उसका किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Budh Nakshatra Parivartan 2024

Budh Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध देवता को ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है। जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है तो उसकी बुद्धि का विकास होता है। साथ ही जीवन में अपार तरक्की होने की संभावना भी बढ़ जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 1 जुलाई 2024 को त्वचा के कारक ग्रह यानी बुध देवता नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सोमवार सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं बुध के नक्षत्र परिवर्तन का किन-किन राशियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा?

विज्ञापन

सिंह राशि

जिन लोगों का सपना है कि उनका खुद का मकान हो, उनकी इच्छा अगले माह तक पूर्ण हो सकती है। व्यापार में मुनाफा होने की पूरी संभावना है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की तरफ से उपहार मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम कर रहे बिजनेसमैन का अचानक बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

न्यूली मैरिड कपल शॉपिंग पर जा सकते हैं। लंबे समय से बिजनेसमैन जिस डील को पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे, जल्द ही उनकी वह डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की इनकम डबल हो सकती है, जिससे उधार के पैसे आसानी से आप लौटा पाएंगे।

विज्ञापन

वृषभ राशि

किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। जहां आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दुकानदारों की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगेगी। संतान को स्कूल में पुरस्कार मिल सकता है।

मकर राशि

छात्रों के परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनकी आय में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को माह के आरंभ में ही आर्थिक लाभ हो सकता है। मकान खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। बड़े भाई का रिश्ता तय हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

धन और संपत्ति दोनों में वृद्धि हो सकती है। अपने नाम पर नई कार खरीद सकते हैं। परिवारवालों के साथ विदेश घूमने के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। जहां सैलरी और पद दोनों में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ