बुलंदियों पर होगा इन 3 राशियों के भाग्य का सितारा, सावन विनायक चतुर्थी पर बने ये महासंयोग

Sawan 2024 Horoscope: सावन 2024 की विनायक चतुर्थी इस बार विशेष योग-संयोग में पड़ रही है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते है, क्या शुभ संयोग बन रहे हैं और वे लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों के भाग्य का सितारा बुलंदियों पर होने की संभावना है?

SAWAN (1)

Sawan 2024 Horoscope: पवित्र सावन मास की शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी बृहस्पतिवार 8 अगस्त, 2024 को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान गणेश को विशेष रूप से समर्पित है और उनकी मासिक जयंती के रूप मनाया जाता है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस बार सावन की विनायक चतुर्थी पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से अद्भुत संयोग बन रहे हैं, जो सभी राशियों के लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपका ऑफिस में सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों की कोई महत्वपूर्ण डील हाथ लग सकती है। आपमें बचत की प्रवृत्ति बढ़ने से खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। इससे धन संकट की स्थिति दूर हो सकती है। भाई या बहन के सहयोग से रुके और अटके हुए काम पूर हो सकते हैं। सिंगल लोगों के प्रपोजल पर क्रश का इकरार होने से दिल खुशी से झूम उठेगा। दोस्तों के साथ टूर पर जाने का प्लान बन सकता है। इस समय निजी जिंदगी से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते है। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कोर्ट में कोई केस चल रहा है, तो आपको जीत मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोग को नई और बड़ी डील को फाइनल करने में कामयाब होंगे। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये समय शुभ है। नई कार या कोई भी वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। ऑफिस पर काम का तनाव कम होगा रहेगा। बॉस से सपोर्ट प्राप्त हो सकता है। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी भी सेहत ठीक रहेगी। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर की सुख-सुविधा पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स जातकों को स्कॉलरशिप के लिए सेलेक्ट किया जा सकता है। व्यापार के लिए अच्छे स्टाफ मिलने से लाभ बढ़ने की संभावना है। रुका हुआ धन आने के प्रबल योग हैं। प्राइवेट जॉब से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सपरिवार यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी दिया हुआ भारी रकम का कर्ज वापस मिलने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ