Kaalchakra Today: 12 राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव! पंडित सुरेश पांडेय से जानें शनि प्रदोष व्रत के उपाय

Kaalchakra News24 Today: शनिवार के दिन कर्मफल दाता शनि को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करना लाभकारी रहता है, जिससे साढ़ेसाती, ढैय्या और कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिल जाता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today

शनिदेव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: शास्त्रों में प्रदोष व्रत को बेहद मंगलकारी माना जाता है। प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है। शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 17 सितंबर को शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी तिथि है। ये दोनों तिथि शनिदेव को समर्पित हैं। इसके अलावा शनिवार का दिन भी भगवान शनि को समर्पित होता है। ऐसे में आज के दिन का महत्व अपने आप में बढ़ गया है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कर्मफल दाता शनि की उपासना करता है, तो उसे शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और कुंडली में मौजूद अन्य शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा कुछ उपायों को करके शनिदेव को प्रसन्न भी किया जा सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ अचूक उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको जीवन में अपार सफलता और धन की प्राप्ति हो सकती है। ये उपाय 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।

विज्ञापन

साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति पाने के उपाय

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से यदि आप परेशान हैं, तो ऐसे में हर शनिवार को काली गाय को घी लगी रोटी खिलाएं। किसी का दिल नहीं दुखाएं और झूठ बोलने से बचें। इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न हो सकते हैं।

विज्ञापन

बिजनेस में मुनाफा पाने के उपाय

बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा है, तो ऐसे में शनि प्रदोष व्रत के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के 9 दीपक जलाएं। पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। अपने हाथ पर दही और हल्दी मिलाकर उसका तिलक लगाएं। इस उपाय से जल्द ही आपके बिजनेस का विस्तार होने लगेगा।

मनचाही नौकरी पाने के लिए क्या करें?

यदि आपकी नौकरी नहीं लग रही है, तो ऐसे में शनि प्रदोष व्रत के दिन मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां खिलाएं। इसके अलावा रात को सोते समय दूध का सेवन न करें। इस उपाय को करने से जल्द ही आपकी मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है।

विज्ञापन

खुशहाल जीवन का राज

शनिवार के दिन घर के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। नियमित रूप से उनकी पूजा करें और बजरंगबली को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। लगातार 7 शनिवार सुंदरकांड का पाठ करें। यदि आप ये उपाय सच्चे मन से हर शनिवार को करते हैं, तो जल्द ही आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए यदि आप और अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ