Sawan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस दौरान शिव जी की विशेषतौर पर आराधना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। इस बार सावन के पवित्र माह में कई व्रत और त्योहार भी हैं, जिनसे उनका महत्व और बढ़ जाता है। इसके अलावा सावन मास में सूर्य देव की पूजा करना भी शुभ होता है। इस बार सावन में 11 अगस्त 2024 को सप्तमी तिथि है, जोकि रविवार के दिन पड़ रही है, जिसे भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है। बता दें कि सावन में ऐसा संयोग बहुत कम बनता है। आज से 3 साल पहले 15 अगस्त 2021 को ये संयोग बना था। चलिए जानते हैं इस साल सावन में सप्तमी तिथि के दिन रविवार के संयोग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।
मेष राशि
सावन के पवित्र माह में सप्तमी तिथि पर रविवार के संयोग से मेष राशि के लोगों को लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होने के साथ-साथ करियर में भी प्रगति होगी।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन शुरू होने से कितने घंटे पहले किन चीजों का सेवन करें बंद? जानें धार्मिक नियम
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को भगवान महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के जो कार्य काफी समय से अटके हुए हैं, वो सावन के पवित्र माह में पूरे हो जाएंगे। खेल और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के करियर में स्थिरता आएगी।
मिथुन राशि
नौकरीपेशा लोगों को करियर में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों को संतान के विवाह से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। कारोबारियों की संपत्ति खरीदने की इच्छा 11 अगस्त से पहले पूरी हो सकती है।
धनु राशि
जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। भगवान शिव और सूर्य देव की विशेष कृपा के कारण कारोबारियों की कमाई में भी इजाफा होगा।
वृश्चिक राशि
तीन साल बाद सप्तमी तिथि पर रविवार के महासंयोग से वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के आमदनी बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, तो दिन अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 71 साल बाद शिव जी होने जा रहे हैं इन 5 राशियों पर मेहरबान! सावन पर बना ये महासंयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
16 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines