Navpancham Rajyog 2026 Rashifal: वर्ष 2026 में अधिकतर ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा, जिसमें शनि महाराज भी शामिल हैं. 2026 में शनि ग्रह का राशि परिवर्तन तो नहीं होगा, लेकिन 3 बार नक्षत्र गोचर जरूर देखने को मिलेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट और 9 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शनि ग्रह का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा. इस बीच 17 मई की दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर शनि महाराज रेवती नक्षत्र में गोचर यानी कदम रखेंगे.
इसके अलावा 2026 में 3 बार शनि ग्रह अलग-अलग राशियों के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग बनाएंगे, जिसे काफी शुभ माना जाता है. नवपंचम राजयोग के प्रभाव से सालभर कुछ राशियों को लाभ होने की संभावना भी है.
नवपंचम राजयोग का राशियों पर शुभ प्रभाव
वृषभ राशि
2026 में शनि का नक्षत्र गोचर और 3 बार नवपंचम राजयोग का बनना वृषभ राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा. पूरे साल शनि महाराज आपकी राशि के लाभ यानी इनकम भाव में संचार करेंगे, जिससे आय में जबरदस्त इजाफा होगा. इस दौरान निवेश करना भी आपके लिए नुकसानदायक नहीं रहेगा. रिश्तों में प्यार भी इस दौरान रहने वाला है. आप दिल से अपना हर रिश्ता निभाएंगे. हालांकि, बदले में आपको भी प्यार और सम्मान मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Video: 2026 में इन 4 राशियों पर पड़ेगा शनि गोचर का अशुभ प्रभाव, सेहत-रिश्तों को लेकर रहेंगे परेशान
कर्क राशि
शनि देव की कृपा और नवपंचम राजयोग के प्रभाव से 2026 में कर्क राशि वालों को अपनी कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. सालभर शनि महाराज आपकी कुंडली के 9वें भाव में रहेंगे, जो शुभ फल प्रदान करेंगे. जीवन के हर मोड़ पर आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे काम बनते चले जाएंगे. इसके अलावा कुछ अधूरे व बिगड़े काम भी 2026 में पूरे होंगे. इस साल आपका धर्म की तरफ काफी रुझान रहेगा, जिससे न सिर्फ शारीरिक लाभ होगा, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी होगी.
कुंभ राशि
शनि का 3 बार नक्षत्र परिवर्तन करना और 3 बार ही नवपंचम राजयोग का बनना कुंभ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. साल 2026 में शनि महाराज आपकी राशि के दूसरे भाव में संचार करेंगे, जिस कारण धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी. जो लोग समाज हित में कार्य करते हैं, उनके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. इसके अलावा पुरानी संपत्ति से लाभ मिलना शुरू होगा. परिवार में भी इस वर्ष मिठास रहने वाली है. आपको अपनी पुरानी गलतियों व बिगड़े रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Shadashtak Drishti: 15 दिसंबर से 4 राशियों को भारी धन लाभ होने के योग, सूर्य-गुरु बनाएंगे षडाष्टक दृष्टि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
12 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines