Saturn Transit 2026: नवग्रहों के महत्वपूर्ण हिस्से शनि ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिन्हें कर्म, न्याय और पीड़ा का दाता माना जाता है. 2026 में शनि ग्रह का राशि गोचर तो नहीं होगा, लेकिन 3 बार शनि नक्षत्र गोचर जरूर करने वाले हैं. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 20 जनवरी की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर शनि महाराज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह 17 मई तक रहेंगे. 17 मई की दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में शनि ग्रह गोचर करेंगे. वहीं, अंत में अक्टूबर माह की 9 तारीख को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शनि ग्रह का एक बार फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा.
अगले साल समय-समय पर शनि ग्रह की चाल बदलना वृश्चिक राशि, धनु राशि, कुंभ राशि और मीन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. जहां कुछ लोगों की तबीयत खराब होगी, वहीं कई जातक रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट के कारण परेशान रहने वाले हैं. यदि आप इन 4 राशियों के राशिफल और उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.