Shani Vakri 2026: शनि महाराज इस समय मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं, जहां पर वह लंबे समय तक रहेंगे. 29 मार्च 2025 को जब शनिदेव ने मीन राशि में गोचर किया था, तभी से मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो गई थी. हालांकि, अब 27 जुलाई 2026 को सुबह 1 बजकर 25 मिनट पर शनि महाराज वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे, जिसके साथ ही शनि की साढ़ेसाती से परेशान कुंभ और मीन राशि वालों को कुछ राहत मिलने के योग हैं. इस अवस्था में शनि महाराज 11 दिसंबर 2026 की सुबह 5 बजे तक रहेंगे. चलिए जानें कुंभ और मीन राशि के राशिफल व साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के उपायों के बारे में.
साढ़ेसाती से 2 राशियों को मिलेगी कुछ राहत
- कुंभ राशि
शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण इस समय कुंभ राशि वालों पर चल रहा है, जिसके अशुभ प्रभाव से उन्हें 27 जुलाई 2026 के बाद कुछ राहत मिलेगी. खासकर, अज्ञात भय कम होगा और आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे. इसके अलावा फंसा हुआ पैसा और थोड़ी मानसिक शांति मिलने के भी योग हैं.
- मीन राशि
शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण का सामना इस समय मीन राशि के लोग कर रहे हैं, जिसके नकारात्मक प्रभाव से उन्हें 27 जुलाई 2026 के बाद कुछ राहत मिलने के योग हैं. यदि आप बिजनेस में लगातार घाटे का सामना कर रहे हैं तो अब मुनाफा होना आरंभ होगा. वहीं, नौकरी कर रहे जातकों का करियर रफ्तार पकड़ेगा.
साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के उपाय
- रोजाना शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करें.
- शनिवार के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करें.
- मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- शनिवार की शाम पीपल के पेड़ की पूजा करें और उनके पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
ये भी पढ़ें- Rashi Predictions 2026: 24 जून से कर्क समेत इन 3 राशियों का करियर चमकेगा, शिव योग के प्रभाव से पूरे होंगे बड़े सपने
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines