---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

30 साल बाद 3 राशि के लोगों को मिलेगी राजनीति में एंट्री, सालों बाद एक साथ बनेंगे दो राजयोग

Sash And Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 साल बाद शश राजयोग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में कुछ राशियों को राजनीति में एंट्री मिल सकती है। साथ ही कारोबार से संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Sash And Budhaditya Rajyog: सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं। राशियों के परिवर्तन से राजयोग बनता है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों पड़ता है। बता दें कि इस समय कर्मफल के दाता शनि देव 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि देव के कुंभ राशि में विराजमान रहने से शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हो गया है। साथ ही इस समय वृषभ राशि में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ विराजमान हैं। दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग बन गया है। बता दें कि इन राजयोगों के बनने से तीन राशि वाले लोगों को राजनीति में एंट्री मिल सकती है। साथ ही राजनीति में सफलता भी मिल सकती है। तो आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग और शश राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित होगा, क्योंकि शश राजयोग वृषभ राशि के कर्म भाव में बन रहा है साथ ही बुधादित्य राजयोग कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। इस बीच आपको कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको सफलता मिल सकती है। साथ ही यदि आप चुनाव लड़ चुके हैं तो आपकी जीत हो सकती है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शश और बुधादित्य राजयोग बेहद ही शुभ फलदायी साबित होगा, क्योंकि शश राजयोग वृश्चिक राशि वाले लोगों की कुंडली में चतुर्थ भाव में बनने वाला है। बता दें कि बुधादित्य राजयोग कुंडली के सप्तम भाव में बनेगा। ऐसे में वृश्चिक राशि वाले लोगों को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में सफलता मिल सकती है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शश राजयोग और बुधादित्य राजयोग कई मायने में लाभकारी साबित होगा, क्योंकि शश महापुरुष राजयोग कुंभ राशि वाले लोगों की कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। साथ ही बुधादित्य राजयोग कुंडली के चतुर्थ भाव में बनेगा। इस बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। राजनीति पार्टी में एंट्री मिल सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 12 जून तक वृषभ राशि रहेगी ग्रहों की पंचायत, 3 राशि के लोग षड्यंत्र के होंगे शिकार

यह भी पढ़ें- कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या पर करें 5 महाउपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 03, 2024 04:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola