---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

12 जून तक 3 राशि के लोग होंगे षड्यंत्र के शिकार, वृषभ राशि में रहेगी ग्रहों की पंचायत

Vrishabh Rashi Combination 5 Planets: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय वृषभ राशि में पांच ग्रहों का संयोग हो गया है। साथ ही कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक रहने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे किन-किन राशियों को नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

Vrishabh Rashi Combination 5 Planets: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव, सेनापति मंगल देव, युवराज बुध देव और देवताओं के गुरु बृहस्पति को माना गया है। बता दें कि जब भी किसी ग्रह का राशि का परिवर्तन होता है या एक दूसरे के साथ मिलते हैं तो शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। बता दें कि 3 दिन पहले यानी 31 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध देव वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां पहले से ही सूर्य, शुक्र, गुरु और अरुण ग्रह (यूरेनस) विराजमान हैं।

ऐसे में वृषभ राशि में इस समय ग्रहों की कुल संख्या 5 हो गई है। पांचों ग्रह एक-दूसरे के साथ युति और मिलाप कर रहे हैं, यानी वृषभ राशि में इस समय पांच ग्रहों की पंचायत चल रही है। ऐसे में तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है। तो आज इस खबर में विस्तार से जानेंगे कि उन राशियों के जिनको पंच ग्रहों की पंचायत से नुकसान होने वाला है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए ग्रहों की पंचायत खर्चे बढ़ा सकती है। दोस्तों से बचकर रहें, किसी भी समय आपसे पार्टी ले सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही आपको परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। मिथुन राशि के लोग पुरानी बातों के बारे में सोच सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने वाला है।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि में पांच ग्रहों का संयोग अनुकूल साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको कई सारी चुनौतियों का समाना करना पड़ सकता है। भाई की ओर से कटु वचन सुनने को मिल सकता है। दोस्त आपके पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। इसलिए 12 जून तक कर्क राशि वाले लोग सावधान रहें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए पांच ग्रहों का संयोग ज्यादा कष्टदायक नहीं रहेगा, लेकिन खर्चे बढ़ेंगे। आय के नए-नए स्रोत भी बनेंगे। बना-बनाया कार्य बिगड़ सकता है। वृषभ राशि में बुध का गोचर करने से तीर्थ यात्रा का प्लान बन सकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही मेहनत का है।

यह भी पढ़ें- 7 महीने 11 दिन में 3 राशि के लोग बन सकते हैं लखपति! भाग्य का भी मिलेगा साथ

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दैत्य गुरु शुक्र के साथ 3 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की लगेगी लॉटरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2024 01:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola