कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या पर करें 5 महाउपाय

Amavasya 2024 Maha Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही जीवन की सारी परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती है। तो आज इस खबर में अमावस्या के 5 चमत्कारी उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Amavasya 2024 Maha Upay

Amavasya 2024 Maha Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 जून को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने से सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र में इन उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सभी पाप-कर्मों से मुक्ति पाने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कौन–कौन से 5 महाउपाय कर सकते हैं।

अमावस्या के 5 चमत्कारी उपाय

1.वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में चंद्र की स्थिति कमजोर है, वे लोग ज्येष्ठ अमावस्या के दिन गाय को दही और चावल खिला सकते हैं। मान्यता है कि गाय को दही और चावल खिलाने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

2. जिस जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें ज्येष्ठ अमावस्या के दिन घर में किसी अच्छे पंडित को घर में बुलाकर शिवपूजन और हवन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की रात्रि को 5 लाल फूल और 5 जलते हुए दीपक को नदी में प्रवाहित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है।

4. अमावस्या के दिन किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए और किसी भी तरह के नशे से दूर रहें। मान्यता है कि इस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज। जैसे चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही घर में आर्थिक तंगी होने लगती हैं। जीवन में तरह तरह की परेशानियां भी आने लगती हैं।

5. ज्योतिषियों के अनुसार, अमावस्या की रात्रि में 1 नींबूको साफ करके मंदिर में रखें। उसके बाद अपने सिर के ऊपर 7 बार वार करें। वार करने के बाद निंबू को 4 भागों में काटकर चौराहे पर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने रोजगार की समस्या दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ