Saptahik Rashifal, 9 to 15 Jan 2023: साल 2023 के दूसरे हफ्ते में इनके आएंगे अच्छे दिन तो इन्हें होगा धन के साथ नौकरी-व्यापार में भी लाभ
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Saptahik Rashifal, 9 to 15 Jan 2023 : आज से नए साल 2023 के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह गोचर ग्रह में राहु, मेष राशि में मंगल, वृष राशि में केतु, तुला राशि में सूर्य, बुध धनु राशि में शनि, मकर राशि में शुक्र तथा गुरु मीन राशि में चलित रहेंगे। 10 जनवरी को तिलकुटा चौथ का व्रत होगा। 11 जनवरी को सूर्य उषा नक्षत्र में 12 जनवरी को मंगल ग्रह मार्गी होगा। 13 जनवरी को बुध का पूर्व में उदय होगा। 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मकर सक्रांति होगी।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 9 to 15 Jan 2023) लेकर आए हैं।
मेष लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ भी होगा, लेकिन इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। पार्टनरशिप से भी लाभ नहीं होगा। घर का वातावरण भी अच्छा नहीं होगा। महिला का स्वास्थ्य खराब हो सकते हैं। अथवा माता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ झगड़ा हो सकता है। वाहन दुर्घटना भी घटित हो सकती है। जातक अथवा संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अधिक अच्छा नहीं होगा। सप्ताह के अंत में शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे।
वृष लग्न के जातकों के व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ भी अधिक होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ होगा तथा यह अपने आराम की वस्तुओं पर धन खर्चा करेंगे। पड़ोसियों से अच्छे संबंध रहेंगे तथा घर में सुख शांति होगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा। अधिक लाभ नहीं होगा। इन जातकों को मुफ्त में किसी का काम नहीं करना चाहिए। इससे उनको अधिक नुकसान हो सकता है। विनियोग तथा प्रतिभूति से भी अधिक फायदा नहीं होगा। पार्टनरशिप से फायदा होगा। जातक को संतान से निराशा होगी अर्थात प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार और रोमांस में सफलता नहीं मिलेगी।
कर्क लग्न वाले जातक को अधिक सफलता नहीं मिलेगी। कई तरह की परेशानियां आएंगे। यद्यपि भाग्य इनका साथ देगा। इसलिए अधिक परेशानी नहीं हो नैया पार हो जाएगी। विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। पढ़ने से लाभ नहीं होगा। भाई बंधुओं में प्रेम बना रहेगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में एक तरफा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। लाभ की जगह नुकसान होने की संभावना रहेगी। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति तथा पार्टनरशिप से फायदा होगा। विदेशी व्यापार से भी लाभ होगा। यात्रा का योग बनता है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ होगा। इन्हें पार्टनरशिप से भी लाभ होगा। जबकि विनियोग से तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। संतान को भर्ती की परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला लग्न के जातकों व्यापार तथा व्यवसाय से लाभ के योग बनेंगे। जबकि पार्टनरशिप से प्राप्त नहीं होगा। इनको विनियोग प्रतिभूति से भी लाभ होगा। जातक को दोस्तों का सहयोग मिलेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ होगा। लेकिन साझेदारी से लाभ नहीं होगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलेगी। जो जातक सेवा में हैं उनका स्थान परिवर्तन का भी योग बनेगा। प्यार तथा रोमांस करना अच्छा रहेगा। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
धनु लग्न वाले जातक को व्यापार तथा व्यवसाय से लाभ नहीं होगा। जबकि पार्टनरशिप से फायदा होगा। इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति से भी ज्यादा लाभ नहीं होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और में लाभ भी नहीं होगा। ग्राहकों की कई तरह समस्याएं होंगी। जबकि साझेदारी में लाभ होगा। विनियोग और प्रतिभूति से भी लाभ होगा। संतान भर्ती परीक्षा में सफल होगा। प्यार और रोमांस में भी सफलता रहेगी। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
कुंभ लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय ठीक चलेगा और कोई परेशानी नहीं होगी। इन जातियों को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। जातक के संधान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह यात्रा का योग बन रहा है।
मीन लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी करने वालों का समय अच्छा रहेगा। संतान को भर्ती की परीक्षा में सफलता का योग बनेगा। इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा नहीं होगा। प्यार तथा रोमांस के हिसाब से भी यह समय ठीक है। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन जुखाम सर्दी का भय बना रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: