Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Saptahik Rashifal, 21 to 27 November 2022: आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि नवंबर का यह सप्ताह (November Rashifal 2022) उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह (Saptahik Rashifal) को गोचर ग्रह में राहु मेष राशि में मंगल वृष राशि में केतु तुला राशि में सूर्य बुध तथा शुक्र वृश्चिक राशि शनि मकर राशि में तथा गुरु मीन राशि में चलित रहेंगे। 24 नवंबर को बुध ग्रह तथा शुक्र ग्रह जेष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 24 तारीख को ही अस्त शुक्र का उदय होगा। इस दिन से मांगलिक कार्यक्रम होंगे। सूर्य अनुराधा नक्षत्र में चलेगा तथा हेमंत ऋतु तथा सूर्य दक्षिणायन है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 21 to 27 November 2022) लेकर आए हैं।
ये सप्ताह सभी राशि वालों के लिए किस तरह का रहने वाला है, आइये जानते हैं…
मेष लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय से अच्छा लाभ होगा। विशेष कर विदेशी व्यापार से। विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं नुकसान होने की संभावना है। इकट्ठा किया हुआ धन संपत्ति मैं कमी होने की संभावना है। जो सेवा में है उनको सेवा के दौरान कई प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यहां तक की अलग रहने की नौबत आ सकती है। भाई बंधुओं में आपस में कोई अच्छा समझ नहीं रहेगी। संतान को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक को प्यार में कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ होने की संभावना रहेगी। जबकि पार्टनरशिप व्यवसाय में नुकसान होगा। जो जातक सेवा में उनको सेवा के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा सकता है। अर्थात स्थान परिवर्तन हो सकता है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन लग्न वाले जातकों के लिए यह सप्ताह (Saptahik Rashifal) व्यापार तथा व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा रहेगा। जो सेवा में हैं उनके फायदा होगा और अधिक ऊंचे पद की प्राप्ति की हो सकती है। अधिक नौकरों की सुविधा मिल सकती है। विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जातक की संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा का योग बनता है।
कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। व्यापार में कई तरह की परेशानियां आएगी। प्रतियोगी भी धोखा देने की कोशिश करेंगे। जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में एक तरफ रहेगा। जातक का स्वास्थ्य ठीक है।
सिंह लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय में बहुत अधिक लाभ नहीं होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। साथ ही साझेदारी से भी फायदा हो सकता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अनावश्यक रूप से मानसिक चिंता बनी रहेगी।
कन्या लग्न वाले जातकों का व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा। इनको लाभ होने का योग बन रहा है जबकि विनियोग प्रतिभूति से हानि की संभावना नजर आ रही है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस एकतरफा होगा। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। जबकि जातक को शारीरिक चोट लगने का भय बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। घर में भी शांति नहीं रहेगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ भी हासिल होगा। विनियोग और प्रतिभूति से भी लाभ का योग बन रहा है। जो जातक सेवा में हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। दंपति से तनाव हो सकता है। कर्म क्षेत्र में जातक के शत्रु बढ़ेंगे तथा नुकसान करने का प्रयास करेंगे। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। हालांकि इनको विनियोग तथा प्रतिभूतियां से लाभ नहीं होगा। जबकि पार्टनरशिप से लाभ होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर लग्न वाले जातकों का तथा व्यवसाय बहुत अधिक अच्छा नहीं चलेगा और अधिक लाभ भी नहीं होगा। हालांकि विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। संतान को भर्ती की परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में एकतरफा रहेंगे। जातक को विदेशी व्यापारी सफल हो सकता है। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ लग्न वाले जातकों के लिए यह सप्ताह (Saptahik Rashifal) व्यापार और व्यवसाय के हिसाब से बेहतर रहेगा।विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ होगा। जातक के पड़ोसियों से संबंध खराब हो सकते हैं। जो जातक सेवा में उनको भी लाभ होगा। जातक की संतान प्रतियोगी परीक्षा में सफल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सप्ताह के अंत में जातक को महिला मित्र से फायदा होगा।
मीन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूतियों से इन्हें लाभ नहीं होगा। सप्ताह के प्रारंभ में मानसिक चिंता रहेगी। जबकि बाद में अच्छा होगा। धार्मिक यात्रा का भी ख्याल आएगा। भाई बंधुओं में आपस में प्यार बढ़ेगा। जातक का प्रभाव अधिक होगा।। मित्रगण कोई विशेष सहायता नहीं करेंगे तो नुकसान भी नहीं करेंगे। जातक की संतान को भर्ती की परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में थोड़ी समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।