सिर्फ दांत देखकर बता सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव, सामुद्रिक शास्त्र में है इसका विस्तार

Samudrika Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के दांत देखकर उसका स्वभाव बताया जा सकता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं किस प्रकार के दांत वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है।

Samudrika Shastra

Samudrika Shastra

विज्ञापन

Samudrika Shastra: सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा है। इस शास्त्र में व्यक्ति की चाल, रंग और उसके स्वरूप को देखकर उसका स्वभाव के बारे में पता लगाया जाता है। आपने कई बार सुना होगा कि उसका चेहरा ऐसा है, तो उसका स्वभाव इस तरह का होगा। या फिर उसकी आंखें ऐसी हैं, तो स्वभाव भी वैसा होगा। सामुद्रिक शास्त्र में इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। तो आज इस खबर में दांत को देखकर व्यक्ति का स्वभाव जानेंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

ऐसे दांत वाले जातक होते हैं गुस्सेल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के दांत थोड़े काले या सांवले रंग के होते हैं, वैसे व्यक्ति  बड़े ही चतुर होते हैं। साथ ही ये झगड़ालू प्रवृत्ति के भी होते हैं। कहा जाता है कि काले या सांवले रंग के दांत वाले व्यक्ति दिखने में अच्छे होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव अलग ही होते हैं। कहा जाए तो ये जातक दिखने में कुछ और होते है और ऐसे कुछ और होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का स्वर से मीठी होती है तो ऐसे में ये अपनी मीठी-मीठी बातों में हर किसी को अपना बना लेते हैं और दूसरों को शक तक नहीं होता है। तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे व्यक्तियों से संभलकर रहना चाहिए।

विज्ञापन

दांत के ऊपर दांत वाले जातक का स्वभाव

कुछ लोगों का दांत एक दूसरे के ऊपर होता है। तो ऐसे में इन लोगों का वैवाहिक जीवन बेहद ही खुशहाल रहता है। साथ ही ऐसे दांत वाले जातक बहुत ही साहसी होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे दांत वाले जातकों के दिल में किसी भी कार्य को करने की हिम्मत होती है। साथ ही ये किसी से भी नहीं डरते हैं। ऐसे लोग हर समस्या का सामना डट कर करते हैं।

काले, टेड़े और मुड़े हुए दांत वाले जातक का स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, काले, टेड़े और मुड़े हुए दांत वाले जातक स्वभाव से बड़े ही स्वार्थी होते हैं। ऐसे जातक अपने फायदे के लिए किसी को भी अपना दोस्त बना लेते हैं। साथ ही ये लालची भी होते हैं। सरल शब्दों में कहा जाए तो ये बहुत ही मतलबी होते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ