हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Samudrik Shastra: महिलाओं के इन अंगों पर तिल उन्हें देता है राजयोग, जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के तिल और निशानों को भाग्य और स्वभाव से जुड़ा माना गया है। महिलाओं के कुछ अंग विशेष पर तिल धन, सुख और राजयोग के संकेत माने गए हैं। आइए जानते हैं, महिलाओं के किन अंगों पर तिल उन्हें सौभाग्य और राजयोग देता है?

विज्ञापन

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र भारत की एक प्राचीन विद्या है, जिसका उद्देश्य है मानव कल्याण। यह शास्त्र चेहरे और शरीर की बनावट की विशेषताओं के आधार पर आश्चर्यजनक और अद्भुत भविष्यवाणियां कर देता है। इसमें शरीर के तिल और मस्से भी शामिल हैं। आइए जानते हैं, महिलाओं के किन अंगों पर तिल उन्हें राजयोग का फल प्रदान करता है?

माथे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं कि यह तिल उन्हें जीवन अपार धन, यश और सम्मान देता है। इनका विवाह अक्सर बड़े धनपतियों से होता है और रानी के तरह राज करती हैं।

यह भी पढ़ें: Lucky Body Signs: शरीर के ये संकेत बताते हैं कौन बनेगा अमीर, किसे करना होगा संघर्ष; जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

नाक पर तिल

जिन महिलाओं की नाक की दाहिनी ओर तिल होता है, वे काफी नसीब वाली होती हैं। इस तिल के प्रभाव से उन्हें जिंदगी में हर प्रकार की सुख-सुविधा के साधन मिलते हैं। उनका घर जीवंत होता है और उनके जीवन में काफी खुशियां रहती हैं।

छाती पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन स्त्रियों की छाती पर तिल होता है, वे बहुत खास होती हैं, लेकिन यह तिल छाती की दाहिनी ओर होनी चाहिए। इस प्रकार की औरतों को सुख-सुविधाओं से सम्पन्न घर-परिवार और जीवन मिलता है। इस तिल को शुभ संतान का संकेत भी माना जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kudali Reading Tips: कुंडली में हैं यदि ये योग, आप भी बन सकते हैं मशहूर तांत्रिक और गुप्त विद्या एक्सपर्ट

कमर पर तिल

कमर पर तिल होना सामुद्रिक शास्त्र में राजयोग का संकेत है। महिलाओं की कमर पर इस प्रकार के तिल सौभाग्य, ऐश्वर्य-वैभव और राजसी जीवन का प्रतीक होता है।

विज्ञापन

पैर के अंगूठे और तलवे पर तिल

शरीर के इन दोनों अंगों पर तिल को अनदेखा करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि पैर के अंगूठे पर तिल होने से महिलाओं को समाज में यश और प्रतिष्ठा दिलाता है। वहीं, जिन स्त्रियों के तलवे पर तिल होता है, वे मौज-मस्ती से भरपूर यात्राओं का भाग्यशाली जीवन जीती हैं।

यह भी पढ़ें: Money Manifestor Zodiac Signs: ये राशियां कहलाती हैं ‘मनी मेनिफेस्टर’, बिना मेहनत ‘जुगाड़’ से खींच लाते हैं पैसा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola