Lucky Gemstones: सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्ति गारंटी देते हैं ये 3 रत्न, हमेशा भरी भरी रहती है धन की झोली

Lucky Gemstones: कुछ रत्न सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन, सुख और सफलता भी लाते हैं. क्या आप जानते हैं, कौन-से 3 रत्न किसी की भी किस्मत बदल सकते हैं?

gemstones-for-wealth-happiness

Lucky Gemstones: कुछ रत्न ऐसे होते हैं जो केवल खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, धन और खुशियाँ लाने के लिए भी माने जाते हैं. ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार, इन रत्नों का सही प्रयोग आपकी किस्मत बदल सकता है. आइए जानते हैं 3 ऐसे चमत्कारी रत्न कौन-से हैं, जो सुख, समृद्धि और सफलता की गारंटी देते हैं?

विज्ञापन

ओपल (Opal)

ओपल को शुक्र ग्रह का रत्न माना जाता है. यह रत्न प्रेम, सौंदर्य, कला और भौतिक सुख-समृद्धि को आकर्षित करने में बेहद शक्तिशाली है. विशेषकर सफेद या हल्के नीले रंग का ओपल अधिक प्रभावशाली माना जाता है. यह रत्न सौभाग्य और आकर्षण बढ़ाता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास लाता है. साथ ही, व्यवसाय और करियर में नई संभावनाएं खोलता है.

विज्ञापन

पेरिडॉट (Peridot)

    पेरिडॉट को ज्ञान, बुद्धि और स्वास्थ्य के लिए सबसे प्रभावशाली माना जाता है. यह रत्न जीवन में खुशियाँ और सकारात्मकता लाने में मदद करता है. यह रत्न मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाता है. आर्थिक मामलों में लाभ और स्थायीत्व लाता है. पेरिडॉट का प्रयोग नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. साथ ही, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर, सकारात्मक वातावरण बनाता है.

    विज्ञापन

    लाजवर्त (Lapis Lazuli)

      लाजवर्त को अक्सर शनि और राहु ग्रह से जोड़ा जाता है. यह रत्न बुद्धि, ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाने में अद्वितीय है. इसे किस्मत और बुद्धि का रत्न का रत्न भी कहा जाता है. यह धन और खुशियां लाने के लिए शक्तिशाली माना जाता है. जीवन में निर्णय क्षमता और मानसिक स्थिरता बढ़ाता है और व्यक्ति के व्यक्तित्व और करियर में सकारात्मक बदलाव लाता है. मान्यता है कि लाजवर्त को धारण करने से न केवल आर्थिक स्थिति सुधरती है, बल्कि मानसिक संतुलन और स्थायित्व भी बढ़ता है.

      विज्ञापन

      डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

      न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

      First published on:

      और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

      लेख समाप्त

      लेखक के बारे में

      Shyamnandan

      Shyamnandan

      श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
      ... और पढ़ें

      /ताज़ा खबरें

      विज्ञापन
      होम पेज पर वापस जाएँ