Ruchak rajyog in kundli: वैदिक शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। साथ ही इन्हें हिम्मत और हौसला के भी कारक माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि में मकर में प्रवेश कर चुके हैं। बता दें कि मकर राशि में मंगल ग्रह लगभग डेढ़ साल बाद प्रवेश किए हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने से रूचक राजयोग का निर्माण हुआ है। बता दें जब रूचक राजयोग का निर्माण होता है तो सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि मकर राशि में बन रहे रूचक योग से किन-किन राशियों पर प्रभाव पड़ने वाले हैं। साथ ही किन-किन राशियों पर मंगल देव की कृपा होने वाली है। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- कब है जया एकादशी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और पूजा सामग्री
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए मंगल देव का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। मंगल देव के प्रवेश करने से बने रूचक योग का प्रभाव मेष राशि वालों पर शुभ रहेगा। माना जा रहा है रूचक योग बनने से जातक को कई क्षेत्रों में लाभ देखने को मिलेंगे। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह राजयोग बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है।
नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। वैदिक शास्त्र के अनुसार, यह राजयोग जीवनसाथी की तरक्की में लाभदायक रहेगा। क्योंकि मंगल ग्रह मेष राशि के स्वामी भी हैं। मंगल गोचर के दौरान मेष राशि वालों पर मंगल देव का आशीर्वाद बना रहेगा। साथ ही हर कार्य में सफलता भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- 5 राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय
वृषभ राशि
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। क्योंकि मकर राशि में बन रहे रूचक राजयोग वृषभ राशि के नवम भाव में बन रहा है। बता दें कि नवम भाव में रूचक राजयोग बनने से जातक का भाग्य चमक सकता है। साथ ही कारोबार और व्यापार में सफलता मिल सकती है।
जो जातक कारोबार रह हैं उन्हें काम के संबंध में दूर की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे। घर में पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। साथ ही जिस जातक का मन विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मन कर रहा हैं उनका सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण से पहले 5 राशियों को रहना होगा सावधान, करियर में बढ़ सकती है टेंशन
धनु राशि
मकर राशि में रूचक राजयोग बनने से धनु राशि वाले लोगों के अनुकूल सिद्धि हो सकता है। बता दें कि धनु राशि में मंगल देव धन और वाणी के भाव में विरजमान हैं। रूचक राजयोग बनन से जातक के व्यक्तित्व में बदलाव देखने को मिलेगा साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कारोबारियों के लिए यह राजयोग बहुत ही शुभ रहेगा।
जो जातक प्रॉपर्टी की लेन-देन करते हैं उनको इस दौरान लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में विस्तार होगा। साथ ही पर्सनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रूचक राजयोग बनने से धनु राशि वाले लोगों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही संतान पक्ष से शुभ संदेश मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- एकादशी के दिन बन रहे हैं शुभ संयोग, 4 राशियों पर विष्णु जी रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines