हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rich Nmerology Numbers: इन 3 मूलांक वालों के पास आता है अचानक पैसा, चेक करें कहीं इनमें आप भी तो नहीं

Rich Nmerology Numbers: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ लकी मूलांक वाले लोग ‘मनी मैग्नेट’ होते हैं. इन जातकों के जीवन में जन्मतिथि की ऊर्जा से अचानक खूब पैसा आता है और देखते-देखते करोड़पति और धन-कुबेर बन जाते हैं. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन
कुछ मूलांक की किस्मत जन्मतिथि की ऊर्जा से अचानक चमकती है. (Photo Credit: AI/News24)

Rich Nmerology Numbers: न्यूमरोलॉजी की मानें तो कुछ लोग वाकई में ‘मनी मैग्नेट’ होते हैं. ये लोग जिंदगी में अचानक ढेर सारी धन-दौलत के स्वामी बन जाते हैं. देखते-देखते इनकी किस्मत ऐसी चमकती है कि ये लखपति ही नहीं करोड़पति भी बन जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, यह लेकिन इत्तेफाक से नहीं होता है, बल्कि इसके पीछे जन्मतिथि में छिपे अंकों की ऊर्जा होती है. इस शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार, ब्रह्मांड में कुछ ऐसे लकी नंबर हैं, जिनके पैसा और धन चुंबक की तरह खिंचा आता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं, जो अचानक धन-कुबेर बन जाते हैं?

मूलांक 1 – साहस से आता है धन

मूलांक 1 को अंक ज्योतिष में ‘राजा’ माना गया है, जो पैदाइशी लीडर और साहस की खान होते हैं. यह देखा गया है कि ये लोग अपने विजडम और क्लियर डिसीजन के बल पर करियर-कारोबार में बड़ी-बड़ी सक्सेस पाते हैं. इन्हें जीवन अचानक धन लाभ का अवसर मिलता है, साथ ही समाज में इन्हें प्रतिष्ठा भी खूब मिलती है. लोग इनको फॉलो करते हैं. अपने इस गुण से ये लोग बड़ी नेटवर्क बना कर अपना काम निकाल लेते हैं. साथ ही ये लोग बेहद ईमानदार भी होते है, ये हर किसी के योगदान का हक जरूर अदा करते हैं.

यह भी पढ़ें: Watching Time in Dream: सपने में घड़ी देखना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

मूलांक 5 – कारोबार के राजा

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 के लोग धन योग लेकर पैदा होते हैं. ये बुध ग्रह से प्रभावित मूलांक है, जिनसे जुड़े लोग वाणी, विवेक, व्यापार और संवाद में निपुण होते हैं. दिमागी कसरत के धनी ये लोग करियर-कारोबार में रिस्क लेने से नहीं डरते हैं. ‘डर के आगे जीत’ कहावत इन्हीं लोगों के लिए बनी हैं. अपनी सूझबूझ से ये लोग अपना एक एंपायर खड़ा लेते हैं. सही कम्यूनिकेशन स्किल और सही समय पर लिए गए डिसीसन से ढेर सारा धन बटोर लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: पैसा कमाने की मशीन होती हैं ये 4 राशियां, कुबेर जैसा दिमाग रखते हैं ये लोग

विज्ञापन

मूलांक 6 – लग्जरी के दीवाने

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 6 शुक्र ग्रह से प्रभावित अंक है. इस मूलांक के लोग लग्जरी लाइफ यानी विलासितापूर्ण जीवन जीने का वरदान लेकर आते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये अपने आप आ जाता है। सुख-सुविधा और ऐश्वर्य पाने के लिए ये लोग शिद्दत से पूरी मेहनत करते हैं. साथ ही इनको भाग्य का भी साथ मिलता है, जैसे इन्हें पैतृक संपत्ति भी मिलती है, लॉटरी, शेयर बाजार आदि से खूब धन आता है.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ‘ओवर-थिंकिंग’ के किंग हैं ये 3 राशियां, रात को 2 बजे सोचती हैं ‘5 साल पहले उसने मुझे ऐसा क्यों कहा था?’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola