बुध हुए वक्री...इन 5 राशियों के जीवन में मचाएंगे उथल-पुथल; करियर, लव लाइफ, व्यापार पर होंगे ये असर

Mercury Retrograde 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह 5 से 29 अगस्त तक उल्टी चाल चलने वाले हैं। वे कुल 24 दिन तक वक्री अवस्था में रहेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों पर बेहद नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

retrograde-mercury-2024-impact

Mercury Retrograde 2024: वाणी, बुद्धि, करियर, लव लाइफ और व्यापार के स्वामी ग्रह बुध सोमवार 10:25 AM बजे से वक्री हो चुके हैं। वे कुल 24 दिनों के लिए उल्टी चाल चलने वाले हैं। बता दें, वक्री बुध बृहस्पतिवार 29 अगस्त को फिर मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। ग्रहों के राजकुमार के वक्री होने से 5 राशियों के ऊपर नेगेटिव असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग हैं।

विज्ञापन

बुध के वक्री होने का राशियों पर असर

मेष राशि

आपकी इनकम और धन आमद के स्रोत पर नेगेटिव असर होने की संभावना है। व्यापार में अप्रत्याशित रूप से धन हानि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी में लगे जातकों की परेशानियां बढ़ने की संभावना है। नए बॉस से तालमेल नहीं बैठेगा। आपकी वाणी की मिठास घटने से पार्टनर से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। लव लाइफ पर भी संकट है।

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके उचित प्रयासों के बाजवूद भी धन संकट दूर नहीं होने से जीवन में निराशा बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं धन हानि को बढ़ावा देंगी। स्टूडेंट्स जातकों के क्रिएटिव काम बाधित होंगे, प्रोजेक्ट पर संकट आ सकता है। कारोबारी यात्राओं पर खर्च बढ़ेगा, बिजनेस लॉस में जा सकता है। मैरिड लाइफ में साथी से दूरी बढ़ सकती है।

सिंह राशि

आपका मनोबल कम हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में बाधा आने की संभावना है। धन संकट बढ़ने से कामकाज पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। नौकरी कर रहे लोगों पर कोई गंभीर आरोप लग सकता है। कारोबार में हानि हो सकती है। किसी कारण से दांपत्य जीवन की सुख-शांति भंग हो सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कारोबार में हानि होने से मन दुखी रहेगा। लव लाइफ और रिलेशनशिप में साथी से धोखा मिल सकता है। आपकी की मनोकामनाएं अधूरी रह सकती हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं धन हानि को बढ़ावा देगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। परिवार में तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि

धन का प्रवाह घटेगा, आय के स्रोत बंद भी हो सकते हैं। इनकम कम होने से जीवन की मुश्किलें बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स जातकों को धन संकट के कारण अपनी प्राथमिकताएं बदलनी पड़ सकती हैं। कारोबारी में भारी नुकसान होने की आशंका है। व्यापारिक रिश्ते बिगड़ने की संभावना है। लव लाइफ में कुछ मुद्दों पर साथी से मतभेद बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ