---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ravi Pushya: 5 फरवरी को रवि पुष्य योग में करें ये काम, मिलेगा जमीन में गढ़ा खजाना

Ravi Pushya: ज्योतिष में खरीदारी के लिए रवि पुष्य योग को सर्वाधिक शुभ नक्षत्र माना गया है। यह नक्षत्र न केवल खरीदारी वरन समस्त धार्मिक कार्यों के लिए ही शुभ बताया गया है। इस मुहूर्त में शुरू किए गए कार्यों में सफलता सुनिश्चित कही जाती है। जानिए रवि पुष्य योग के बारे में क्या है […]

---विज्ञापन---

Ravi Pushya: ज्योतिष में खरीदारी के लिए रवि पुष्य योग को सर्वाधिक शुभ नक्षत्र माना गया है। यह नक्षत्र न केवल खरीदारी वरन समस्त धार्मिक कार्यों के लिए ही शुभ बताया गया है। इस मुहूर्त में शुरू किए गए कार्यों में सफलता सुनिश्चित कही जाती है। जानिए रवि पुष्य योग के बारे में

क्या है रवि पुष्य योग

ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्र माने गए हैं, जिन्हें कथात्मक रूप में चन्द्रमा की पत्नियां कहा गया है। चन्द्रमा प्रत्येक नक्षत्र में एक दिन रहता है इस तरह प्रतिदिन एक नक्षत्र रहता है। पुष्य नक्षत्र भी इन्हीं 27 में से एक है। यदि चन्द्रमा गुरुवार को पुष्य नक्षत्र में गोचर करता है तो इसे गुरु पुष्य कहा जाता है। यदि चन्द्रमा रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में भ्रमण करता है तो उसे रवि पुष्य नक्षत्र या योग कहा जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: शनि प्रदोष पर सर्वार्थसिद्धि योग में आएगी शिवरात्रि, इन उपायों से भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान

इस वर्ष कब-कब है पुष्य नक्षत्र (Ravi Pushya Nakshatra 2023)

पंचांग की गणना के अनुसार वर्ष 2023 में कुल 2 बार गुरु पुष्य तथा 5 बार रवि पुष्य योग बन रहे हैं। इस वर्ष रवि पुष्य योग 8 जनवरी, 5 फरवरी, 10 सितंबर, 8 अक्टूबर और 5 नवंबर को आएगा। इसी प्रकार 27 अप्रैल और 25 मई को गुरु पुष्य योग बनेगा। इन योगों में सभी तरह के शुभ व धार्मिक-मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Surya Gochar: सूर्य-गुरु बनाएंगे मेष में युति, इन 3 राशियों की पलटेगी जिंदगी

5 फरवरी को आएगा रवि पुष्य योग

वर्ष 2023 का पहला रवि पुष्य योग 8 जनवरी को जा चुका है। दूसरा संयोग 5 फरवरी को आ रहा है। इस दिन आप कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट भी स्टार्ट कर सकते हैं। आप नई जॉब भी ज्वॉइन करक सकते हैं। हालांकि इस दिन सोना, चांदी, ज्वैलरी या प्रॉपर्टी खरीदने को विशेष शुभ माना गया है।

---विज्ञापन---

रवि पुष्य योग के उपाय जानने के लिए यहां क्लिक करें।

First published on: Feb 03, 2023 02:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola