Rashifal Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का महीना शुरू होते ही देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं लेकिन 1 मई 2024 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गुरु की नजर कुछ राशियों पर सकारात्मक रहने वाली है। ज्योतिषियों के अनुसार, अगले एक साल के भीतर 3 राशि वाले लोगों के घर में शहनाई गूंज सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों के अगले एक साल में विवाह हो सकते हैं।
मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
ज्योतिषियों के अनुसार, जब देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो विवाह योग्य बनता है। विवाह योग्य के बनने से शादी-विवाह में आ रही अड़चने दूर हो जाती हैं। जब घर में कन्या बड़ी हो जाती है तो उस कन्या के विवाह की चिंता होने लगती है। पिता जी सुयोग्य वर की तलाश करने लगते हैं। जब योग्य वर मिल जाता है तो विवाह का कार्यक्रम शुरू हो जाती है। लेकिन कई लोगों की शादी में कई तरह की अड़चने आने लगती है। तय किया हुआ रिश्ता टूट जाता है। इस स्थिति में कन्याओं को देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करना होता है। मान्यता है कि जो कन्या देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करती हैं उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है।
जानें किन-किन राशियों पर पड़ेगी गुरु की नजर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति इस समय मेष राशि में विराजमान हैं लेकिन 1 मई के बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। बता दें कि कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों पर गुरु बृहस्पति अपनी विशेष कृपा बनाए रखेंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को लाभ ही लाभ होगा।
इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति वृषभ, कन्या, मकर और वृश्चिक राशि वाली अविवाहित कन्याओं पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। बता दें कि इन चार राशि वाली कन्याओं को गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही कथा का पाठ भी करना चाहिए। केले के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। पीला तिलक लगाना चाहिए। गाय को भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति बेहद प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें- पार्टनर के साथ प्यार से पेश आते हैं इस जन्मतिथि वाले लोग
यह भी पढ़ें- इस राशि में बना Trigrahi Yog, 3 राशियों के लोग बन सकते हैं अमीर
यह भी पढ़ें- 12 महीने बाद मेष राशि में मंगल देव बनाएंगे रूचक राजयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines