साल 2024 में कब मनाई जाएगी रंगभरी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Rangbhari Ekadasi 2024: रंगभरी एकादशी इस साल फाल्गुन माह की एकादशी तिथि को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन मथुरा में लट्ठमार होली भी मनाई जाती है।

Rangbhari Ekadashi 2024

रंगभरी एकादशी 2024

विज्ञापन

Rangbhari Ekadashi 2024 Date Muhurat And Important: सनातन धर्म में सभी एकादशी का अपना-अपना महत्व होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-पाठ की जाती है। फाल्गुन माह में रंगभरी एकादशी का महत्वपूर्ण त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रंगभरी एकादशी 20 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। बता दें कि रंगभरी एकादशी के दिन काशी के विश्वनाथ मंदिर और अन्य विष्णु मंदिर जो भारत के उत्तर दिशा में स्थित हैं उनका बहुत ही ज्यादा महत्व माना जाता है।

यह भी पढ़ें- बुध ग्रह 1 साल बाद करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, 3 राशियों की खुलेगी किस्मत

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार, रंगभरी एकादशी हर साल फाल्गुन माह के बढ़ते चरण के समय 11 वें दिन मनाया जाता है। यह एकादशी होली से जुड़ा हुआ होता है। इस एकादशी के कुछ दिन बाद होली का पर्व मनाया जाता है।

रंग भरी एकादशी का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, रंगभरी एकादशी यानी आमलकी एकादशी की शुरुआत 20 मार्च 2024 दिन बुधवार को सुबह 12 बजकर 21 मिनट से हो रही है और अगले दिन यानी 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार को समाप्त होगी। पारण करने की शुभ तिथि 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर है। इस समय जातक पारण कर सकते हैं।

विज्ञापन

रंगभरी एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती से विवाह किया था और रंगभरी एकादशी के दिन गौना किया था। कहा जाता है कि भगवान शिव रंगभरी एकादशी के दिन वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में बिताए थे। इस दिन भक्त भगवान शिव की मूर्तियों पर अबीर, गुलाल, फूल, मिठाई और बेलपत्र अर्पित किया जाता है। साथ ही इस दिन मथुरा में लट्ठमार होली भी मनाई जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ