Ram Navami: नवरात्रि में करें राम रक्षा स्त्रोत का यह प्रयोग, हर संकट होगा दूर, गरीबी भी भाग जाएगी

ek shloki ramayan, akhand ramayan path, jyotish tips, dharma karma ram darbar, Kaalchakra, kaalchakra today, Pandit Suresh Pandey,
विज्ञापन

Ram Navami: कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि उनसे बाहर निकलने का मार्ग नहीं दिख पाता है। ऐसे हालातों में सभी उपाय फेल हो जाते हैं, आदमी बुरी तरह निराश हो जाता है। तब भी कुछ उपाय ऐसे हैं जो हारी बाजी पलटने की ताकत रखते हैं।

राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना भी ऐसा ही एक उपाय है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस एक उपाय से आप दुनिया की हर चीज पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत भी नहीं करनी होती, न ही कोई खर्चा करना होता है। जानिए इस उपाय के बारे में

Advertisment

क्या है राम रक्षा स्त्रोत का उपाय

राम रक्षा स्त्रोत का पाठ समस्त प्रकार की नकारात्मक शक्तियों तथा अनिष्टों से बचने के लिए किया जाता है। यदि नवरात्रि में इसका प्रयोग किया जाए तो निश्चित रुप से लाभ होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च, 2023 बुधवार से आरंभ हो रही है। इसी माह 30 मार्च 2023 को रामनवमी भी आ रही है। इस दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति समस्त कष्टों से मुक्त हो सकता है।

ऐसे करें प्रयोग (Ram Navami ke Upay)

आपको राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करना है। उसके बाद गणेशजी की पूजा करें, हनुमानजी की पूजा करें, अंत में माता जानकी और लक्ष्मण सहित भगवान राम की पूजा करें। तत्पश्चात् भगवान राम के चरणों में शीश नवाते हुए अपनी विपत्ति उन्हें बताते हुए राम रक्षा स्त्रोत के 108 बार पाठ का संकल्प लें। अंत में वहीं बैठकर आप राम रक्षा स्त्रोत के 108 बार पाठ करें। इसके बाद प्रतिदिन 11 या 21 बाद पाठ करें।

विज्ञापन

क्या लाभ होगा इस उपाय से

इस उपाय को करने से आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे। भूत-प्रेत, पिशाच आदि नेगेटिव शक्तियां आपको छूना तो दूर, देख भी नहीं पाएंगी। इसके साथ ही जन्मकुंडली में अशुभ चल रहे सभी ग्रह भी शुभ असर देने लगेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ