Video: ग्रहों की अशुभ दृष्टि से अप्रैल में बढ़ेगा इस राशि के लोगों का तनाव, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अप्रैल में ग्रहों की अशुभ दृष्टि के कारण 12 में से किसी एक राशि के जातक बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाले दिनों में किस राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहने वाले हैं।

Libra Horoscope 2025

आज से अप्रैल माह का आरंभ हो गया है, जो कई राशियों के जातकों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। जहां कुछ लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा, तो कुछ के घर में तनाव का माहौल रहेगा। इसके अलावा कुछ जातक गृह क्लेश के कारण भी परेशान रहेंगे। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, ग्रहों की अशुभ दृष्टि से अप्रैल माह में तुला राशि के जातक ज्यादा परेशान रहेंगे। मंगल के नीच राशि में होने से तनाव बढ़ेगा। जबकि शनि, राहु, बुध और सूर्य के छठे भाव में होने से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। माता-पिता के साथ भी तुला राशि के जातकों के मतभेद होंगे। जबकि मंगल की दृष्टि चौथे भाव पर होने से पिता के स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इसके अलावा शनि और मंगल भी वैवाहिक जीवन में क्लेश और टकराव ला सकते हैं।

अप्रैल में तुला राशि के जातक यदि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो ये उनके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल माह में तुला राशि के जातकों के लिए कौन-कौन से उपाय करने शुभ रहेंगे, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ