Surya-Mangal Yuti 2024: 5 फरवरी को बन रहा है आदित्य मंगल राजयोग, 3 राशि वाले लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे धन

Surya-Mangal Yuti 2024: वर्तमान समय में मकर राशि में सूर्य देव विराजमान है और 5 फरवरी मंगल देव भी प्रवेश करने वाले हैं। दोनों ग्रहों की युति से आदित्य मंगल राजयोग बनेंगे, जिससे कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है।

Surya and Mangal Yuti 2024

Surya and Mangal Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य देव अब 13 फरवरी तक मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। बता दें सूर्य देव हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं, 5 फरवरी को मकर राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और मंगल ग्रह की युति से आदित्य मंगल योग का निर्माण होने वाला है। इस योग के बनने से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आदित्य मंगल राजयोग बेहद लाभदायक और शुभ रहने वाला है। जातक को करियर में अचानक सफलता मिल सकती है। कारोबार और नौकरी में प्रमोशन के साथ मान-सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आदित्य मंगल राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। जातक का मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है। माना जा रहा है कि इस योग के बनने से जातक को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहेगा।

मकर राशि

मंगल और सूर्य की युति से मकर राशि वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको अचानक सफलता मिल सकती है। कारोबारियों को अचानक धन का लाभ हो सकता है। साथ ही संतान पक्ष से शुभ संदेश मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ