Ram Katha Interesting Facts: राम सिया राम… जय श्रीराम! हम हर रोज श्रीराम जी की कथा, किस्सों के बारे में बता रहे हैं। आज इस खबर में बताएंगे हनुमान जी की कथा कि वे अपनी शक्तियों को क्यों भूल जाते थे।
राम भक्त हनुमान जी को सभी लोग जानते हैं कि वे बहुत ही शक्तिशाली थे। यहां तक की हनुमान जी ने लंका में भी बहुत उपद्रव मचाया था, लेकिन पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भी श्रीराम जी का कोई काम करने के लिए हनुमान जी से कहा जाता था तो वो अपनी शक्तियों को भूल जाते थे। ऐसा क्या कारण था जो हनुमान जी अपनी शक्तियों को भूल जाते थे। तो आइए विस्तार से जानते हैं हनुमान जी के बारे में…
श्रीराम भक्त हनुमान को मिली थीं ये शक्तियां
पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी को बहुत सारे देवी-देवताओं से कई तरह की शक्तियां वरदान में मिली थीं। सभी देवी-देवता ने बजरंग बली को वरदान के रूप में कई तरह के अस्त्र-शस्त्र और शक्तियां प्रदान की थीं। कहा जाता है कि हनुमान जी के पास जो गदा थी, वह धन के देवता कुबेर महाराज से मिली थी। हनुमान जी की गदा में कई प्रकार की शक्तियां समाहित थीं।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं भगवान राम के धनुष का नाम? अर्जुन-श्रीकृष्ण का भी जान लें
बचपन में बहुत ज्यादा शरारती थे हनुमान जी
कहा जाता है कि हनुमान जी बचपन में बहुत ज्यादा ही शरारती और नटखट थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि हनुमान जी ठहरे वानर और वानर कभी शांत रह नहीं सकता है। दूसरी ओर इन्हें सभी देवी-देवताओं से कई तरह की शक्तियां मिली हुई थीं और वहीं बचपन में सभी शरारती ही होते हैं।
हनुमान जी बचपन में किसी भी बाग-बगीचे में घुस जाते थे और फल-फूल तोड़ कर बगीचे को तहस नहस कर देते थे। यही नहीं कभी – कभी तो ये किसी की गोद में जाकर बैठ जाते थे।
हनुमान जी को शक्तियां भूलने का क्या था कारण
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब हनुमान जी छोटे थे तो बहुत ज्यादा शरारती थे। शरारती होने के कारण वे ऋषि-मुनिओं के आश्रम में घुस जाते थे और उन्हें तंग किया करते थे, कभी उनका कमंडल लेकर भाग जाते थे तो कभी कमंडल का सारा पानी गिरा देते थे।
एक बार की बात है कि ऋषि अंगिरा और भृंग वंश के ऋषि आश्रम में तपस्या कर रहे थे। तभी उस समय हनुमान जी ने आकर उन ऋषि-मुनियों की तपस्या भंग कर दी। सभी ऋषि गुस्से में में आ गए और हनुमान जी को श्राप दे दिया कि आप अपनी सारी शक्तियां भूल जाएंगे। कहा जाता है कि इन्हीं ऋषि मुनियों के श्राप के कारण हनुमान जी अपनी शक्तियों को भूल जाते थे।
यह भी पढ़ें- श्रीराम ने क्यों मारा महाबली बालि को बाण, जानें ये रोचक कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines