Ram Katha : श्रीराम ने क्यों मारा महाबली बालि को बाण, जानें ये रोचक कथा

Ram Katha Shri Ram Sugreev Milan And Bali Vadh Interesting Story : महाबलि बालि के द्वारा पत्नी और राज्य के छीने जाने के बाद सुग्रीव दीनहीन अवस्था को प्राप्त हो गया। इसके बाद वह किष्किंधा से भागकर ऋष्यमूक पर्वत की कंदराओं में निवास करने लगा। जहां श्रीराम से उसकी भेंट होती है।

Ram Katha

राम कथा

विज्ञापन

Ram Katha Shri Ram Sugreev Milan And Bali Vadh Interesting Story : राम सिया राम… अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। वहीं इस संबंध में हम प्रतिदिन रामचरित मानस के कई रोचक किस्से आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो आइए आज पढ़ें श्रीराम-सुग्रीव के मिलन और बालि वध की रोचक कथा…

जानकी जी के हरण के बाद भगवान श्रीराम की मुलाकात पंपापुर सरोवर के निकट मतंग ऋषि के आश्रम में अपनी परम भक्त शबरी से होती है। शबरी के कहने पर भगवान श्रीराम ऋष्यमूक पर्वत की ओर जाते हैं। जहां बजरंग बली के साथ-साथ उनकी भेंट वानरों के राजा सुग्रीव से होती है। जहां भगवान राम सुग्रीव की दीन हीन अवस्था को देखकर दुखी हो जाते हैं।

विज्ञापन

Ram Katha

महाराज सुग्रीव के राज्य और पत्नी आदि को उनके भाई बालि ने छीन लिया था और उसके बाद महाराज सुग्रीव अपने मंत्रियों के साथ ऋष्यमूक पर्वत की कंदराओं में निवास करने लगे। हनुमान आदि के बताने पर भगवान श्रीराम महाराज सुग्रीव को उनकी पत्नी और राज्य वापस दिलाने की शपथ लेते हैं और वानरों के राजा सुग्रीव को बालि से युद्ध करने के लिए भेज देते हैं।

विज्ञापन

जहां बालि और सुग्रीव के समान रुप को देखकर श्रीराम विस्मित हो जाते हैं और बालि पर बाण नहीं चलाते। इसके बाद श्रीराम वानरराज सुग्रीव से कहते हैं कि हे मित्र मैं महाबली बालि का का वध एक ही बाण में कर सकता हूं, लेकिन तुम दोनों भाईयों के रुप में इतनी समानता है कि आप दोनों को एक साथ देखकर पहचान पाना मुश्किल है।

विज्ञापन

Ram Katha

श्रीराम के कहने पर सुग्रीव अपने भ्राता बालि से युद्ध करने के लिए फिर से चले जाते हैं। जिसके बाद श्रीराम अपने एक ही बाण से महाबलि बालि का अंत कर देते हैं और सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बना देते हैं।

विज्ञापन

Ram Katha

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ