---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ram Katha Interesting Facts: क्या आप जानते हैं भगवान राम के धनुष का नाम? अर्जुन-श्रीकृष्ण का भी जान लें

Ram Katha What was name of Shri Ram bow: भगवान श्रीराम के धनुष का क्या नाम था और धनुष किस चीज से बना था। आइए विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Ram Katha What was name of Shri Ram bow:  राम सिया राम… बड़े ही धूमधाम से अयोध्या में श्री राम जी का स्वागत के लिए तैयारियां चल रही हैं। 22 जनवरी 2024 को राम जी का भव्य मंदिर का उद्घाटन होने को है। राम जी के संबंध में हम यहां प्रतिदिन रामचरित मानस के कुछ ऐसे रोचक किस्से बता रहे हैं, जिसे आप भी जानने के लिए व्याकुल होंगे। जी हां, आज इस खबर में राम जी के धनुष से संबंधित किस्सों के बारे में विस्तार से जानेंगे। जैसे राम जी के धनुष का नाम क्या था, धनुष का निर्माण किस चीज से हुआ था। इसके साथ ही अर्जुन और श्री कृष्ण के धनुष के बारे में भी संक्षेप में जानेंगे।

---विज्ञापन---

राम जी के धनुष का क्या था नाम

रामचरित मानस में जब भी श्रीराम के बारे में बताया जाता है तो राम और रावण का जिक्र जरूर होता है। साथ ही राम जी के धनुष का भी जिक्र होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, राम जी के पास जो धनुष था वह बेहद ही चमत्कारी था। जिसका नाम कोदंड था।

---विज्ञापन---

 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम जी ने अपने धनुष को स्वयं बनाया था। कोदंड बेहद ही शक्तिशाली और चमत्कारी था। रामचरित मानस में भगवान श्रीराम को कोदंड के नाम से भी जाना जाता है। श्री राम जी का धनुष कोदंड को साधारण इंसान धारण नहीं कर सकता था। इसे सिर्फ राम जी ही अभियंत्रित कर सकते थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- श्रीराम ने ‘ब्रह्म हत्या’ दोष से मुक्ति के लिए यहां की थी पूजा, पढ़ें रोचक कथा

कैसे बना था राम जी का धनुष

रामचरित मानस के अनुसार, राम जी का धनुष बांस से बना हुआ था। कोदंड का अर्थ ही होता है बांस से बनी हुई चीज। श्री राम के धनुष कोदंड अपने लक्ष्य को भेदने में माहिर था। कहा जाता है कि अगर एक बार धनुष ने अपना लक्ष्य साध लिया तो वह उसे भेद ही आता था।

---विज्ञापन---

धनुष का चमत्कार

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार की बात है जब देवताओं के राजा इंद्र के पुत्र जयंत ने श्रीराम की शक्ति आंकने की कोशिश की और उनको चुनौती देने के लिए कौवे का रूप ले लिया। कौवे का रूप धारण कर माता सीता के पैरों में चोंच मारकर खून बहा दिया और वहा से भागने लगा। श्री राम जी ने अपने धनुष पर तीर चढ़ाकर जयंत के ऊपर निशाना साधा। अब, जयंत को डर लगने लगा कि उसकी रक्षा कोई नहीं कर सकता है। तब जाकर जयंत ने भगवान श्रीराम की शरण ली और तब श्री रामजी ने उनको को माफ कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- श्रीराम ने क्यों मारा महाबली बालि को बाण, जानें ये रोचक कथा

अर्जुन के धनुष का क्या था नाम

---विज्ञापन---

पौराणिक कथाओं के अनुसार, अर्जुन एक महान धनुर्धर थे। अर्जुन का प्रसिद्ध धनुष का नाम गांडीव था, जो बांस का बना हुआ था। यह धनुष बेहद चमत्कारी और शक्तिशाली था।

श्री कृष्ण के धनुष का क्या था नाम

---विज्ञापन---

कहा जाता है कि श्री कृष्ण का धनुष का नाम शांरग था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारंग का अर्थ रंगा हुआ, रंगदार, सभी रंगों वाला और सुंदर होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का धनुष शारंग सींग से बना हुआ था। जो बहुत ज्यादा शक्तिशाली था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण ने शारंग धनुष से लक्ष्मणा का स्वयंवर जीतकर उनसे विवाह किए थे।

यह भी पढ़ें- क्यों भरत पर क्रोधित हुए थे लक्ष्मण? जानें चित्रकूट की रोचक कथा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2024 04:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola