---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ram Katha : श्रीराम ने क्यों किया था जटायु का अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरी रोचक स्टोरी

Ram Katha Shri Ram Jatayu Interesting Story : जटायु के प्राण त्यागने के बाद भगवान श्रीराम उनका पिता की भांति ही पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते हैं और शोक मग्न हो जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Ram Katha Shri Ram Jatayu Interesting Story : राम सिया राम…भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या में पूरा हो चुका है और हर रोज राम कथा से संबंधित रोचक किस्सा और कहानियों पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं आज हम गिद्धराज जटायु की रोचक कथा आपके साथ शेयर कर रहे हैं। तो आइए पढ़ें भक्तशिरोमणि जटायु की कथा…

ये भी पढ़ें : श्रीराम ने क्यों मारा महाबली बालि को बाण

---खबर नीचे जारी है---

Ram Katha

कपटी मृग रूपी मारीच का वध करने के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण अपनी कुटिया में आते हैं और वहां जनक नंदनी माता सीता ना पाकर दुखी हो जाते हैं। इसके बाद वे जानकी जी की खोज वन और नदी आदि के तट पर करते हैं, लेकिन उन्हें सीता जी का कहीं पता ना चला।

---खबर नीचे जारी है---

Ram Katha
सीताजी की खोज करते हुए भगवान श्रीराम दण्डकारण्य के भीतरी क्षेत्र में जाते हैं और वहां पर वे गिद्धराज जटायु को मरणासन्न अवस्था में पाते हैं और दुखी हो जाते हैं। साथ ही अपने भाई लक्ष्मण समेत श्रीराम विलाप करते हैं।

ये भी पढें : क्यों भरत पर क्रोधित हुए थे लक्ष्मण?

---खबर नीचे जारी है---

Ram Katha

गिद्धराज जटायु को देखकर भगवान श्रीराम ने उन्हें अपनी गोद में उठा लिया और उनके घायल अवस्था में होने का कारण पूछा। इसके बाद जटायु भगवान श्रीराम को माता सीता के हरण का समाचार बताते हैं और कहते हैं हे राम जानकी जी को लंकापति रावण उठाकर ले गया है और जब मैंने सीता जी को उसके चंगुल से छुड़ाना चाहा तो उसने अपनी खड़ग से मेरे पंख काट दिए। जिसके बाद मैं पृथ्वी पर पड़ा आपकी ही राह देख रहा है। ऐसा कहकर गिद्धराज जटायु का शरीर प्राणहीन होकर धरती पर लुढ़क गया।

---खबर नीचे जारी है---

Ram Katha

जटायु के शरीर त्यागने के बाद भगवान श्रीराम की आंखों में आंसुओं की धारा बहने लगी और श्रीराम ने पिता के समान गिद्धराज जटायु का अंतिम संस्कार किया और सभी आवश्यक पितृकर्म पूरे किए।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 10, 2024 08:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola