---विज्ञापन---

Ayodhya News: श्रीराम ट्रस्ट को मिला रामकथा संग्रहालय, यहां मिलेंगी श्रीराम से जुड़ी सदियों पुरानी यादें

Ram Katha Sangrahalay: अयोध्या के रामकथा संग्रहालय श्रीराम ट्रस्ट को सौंपने के मामले पर यूपी सरकार ने मुहर लगा दी है। इसके लिए आज यानी सोमावार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस संग्रहालय में रामकथा का विवरण मिलेगा।

---विज्ञापन---

Ayodhya Ram Katha Sangrahalay: अयोध्या के सरयू तट पर स्थिति अंतरराष्‍ट्रीय रामकथा संग्रहालय श्रीराम ट्रस्ट को मिलने जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और श्रीराम ट्रस्ट के बीच समझौता ज्ञापन में आज यूपी संस्कृति विभाग और श्रीराम ट्रस्ट के बीच ओएमयू पर साइन किया गया। संग्रहालय को अब श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लीज़ पर सौंपा जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय होगा। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में है भगवान श्रीराम से जुड़े 1000 से ज़्यादा प्राचीन- दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह किया गया है। योगी सरकार ने श्रीराम ट्रस्ट को श्री रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी सौंपने की तैयारी पूरी कर ली है। आज पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और मुख्य सचिव की मौजूदगी में हुवा एमओयू पर साइन किया गया। संगीत नाट्य अकादमी एमओयू में राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : कानपुर की अजीबोगरीब दुल्हन, हवलदार से शादी रचाई, जिसे भाई बनाकर लाई, उससे मोहब्ब्त निभाई

---विज्ञापन---

संग्रहालय में दिखेंगी खुदाई के दौरान की मूर्तियां
अंतरराष्‍ट्रीय रामकथा संग्रहालय में न सिर्फ खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों और अवशेषों को दर्शाया जाएगा बल्कि इस आंदोलन की कानूनी, राजनीतिक और धार्मिक यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि संग्रहालय के एक प्रकोष्ठ में राम वन गमन व विभिन्न भाषाओं की राम कथाओं का विवरण होगा और एक अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ में राम के अंतरराष्ट्रीय महत्व से जुड़ी गाथाओं को दर्शाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले मंदिर परिसर में ही एक संग्रहालय बनाने का मन था, लेकिन बाद में पता चला कि आगे समस्या हो सकती थी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने देखा कि एक बहुत अच्छा संग्रहालय राज्य सरकार के पास उपलब्ध है और वह उसे मिल जाए तो दोनों की अपेक्षाओं की पूर्ति हो सकेगी। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारे प्रयासों के बाद राज्य सरकार ने संग्रहालय दे दिया है। इसमें कार्य शुरू किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Viral Video: भारत में हमास के हमदर्द! जगजाहिर की अपनी मंशा, अब अधिकारियों के छूटे पसीने

First published on: Oct 09, 2023 06:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola